🔥 TRENDING Kolkata Metro Pushes for Early Opening... Bangladeshi ISI Operative Arrested in... Maharashtra Woman Regains 4.5 Acres Lo... UP CM Yogi Adityanath’s Mother Dies at... Congress and Samajwadi Party Form Alli... Uttar Pradesh Shifts From Fragmented P...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Religion

कटिहार के ओटीपारा में एनियां क्लब ने बनाया भव्य काली पूजा पंडाल, श्रद्धालुओं की उमड़ी भारी भीड़

✍️ Reporter: Raju Choudhary 🗓 10 Nov 2026, 01:12 AM 👁 91
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

कटिहार के ओटीपारा में एनियां क्लब ने बनाया भव्य काली पूजा पंडाल, श्रद्धालुओं की उमड़ी भारी भीड़

कटिहार, 10 नवंबर 2026: कटिहार शहर का प्रमुख और ऐतिहासिक रेल कॉलोनी क्षेत्र ओटीपाडा एक बार फिर महाकाली की भक्ति के रंग में सराबोर हो उठा है। इस वर्ष भी ओटीपाडा स्थित एनियां क्लब काली पूजा समिति द्वारा निर्मित भव्य और कलात्मक काली पूजा पंडाल स्थानीय स्तर पर आकर्षण का मुख्य केंद्र बना हुआ है।

समिति द्वारा इस वर्ष कला और आस्था का एक अनूठा संगम पेश किया गया है। पंडाल की अनूठी बनावट, उत्कृष्ट शिल्पकारी और मनमोहक विद्युत सज्जा दूर-दूर से आने वाले श्रद्धालुओं का मन मोह रही है। पंडाल के भीतर स्थापित मां काली की दिव्य और भव्य प्रतिमा के दर्शन के लिए दीपावली और काली पूजा के पावन अवसर पर हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है।

सुरक्षा और सुविधाओं के पुख्ता इंतजाम
एनियां क्लब काली पूजा समिति ने इस बार पूजा के दौरान दर्शनार्थियों की भारी भीड़ को देखते हुए विशेष व्यवस्था की है। जिससे श्रद्धालु आसानी से मां काली के दर्शन कर सकें। इसके साथ ही, सुरक्षा के मद्देनजर पंडाल परिसर और उसके आसपास वालंटियर्स की तैनाती की गई है और सीसीटीवी कैमरों से पूरी निगरानी रखी जा रही है।

समिति का संदेश
एनियां क्लब काली पूजा समिति के पदाधिकारियों ने बताया, "हमारा क्लब पिछले कई वर्षों से लगातार भव्य और शांतिपूर्ण तरीके से काली पूजा का आयोजन करता आ रहा है। इस वर्ष भी समिति के सभी सदस्यों और स्थानीय रेलकर्मियों के सहयोग से एक अद्भुत पंडाल का निर्माण कराया गया है। वही श्री राम सेना अध्यक्ष बिक्कू सिंह, और सभी सदस्य रणविजय सिंह, आशीष शर्मा, अमित कुमार, पिंकू यादव, कंचन रॉय, अभिषेक शर्मा, ने बताया कि हमारा मुख्य उद्देश्य धार्मिक परंपराओं का निर्वहन करने के साथ-साथ आने वाले सभी भक्तों को एक सुरक्षित और भक्तिमय माहौल प्रदान करना है।
📲Get App