🔥 TRENDING Lead Detected in 11,000 kg of Ghee Sei... Katni: Property Dispute Sparks Fight,... हारणी खुर्द में बच्चों के लिए गुरमत सि... Arunachal Pradesh Celebrates Constitut... ਬਠਿੰਡਾ ’ਚ 27 ਨਵੰਬਰ ਨੂੰ ਰਾਤ 8 ਵਜੇ ਹੋਵੇਗ... Amit Shah Highlights Self‑Reliance and...
26 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Health

कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव से आयुर्वेद एवं आयुष सेवाओं पर आवाज आयुर्वेद का प्रतिनिधिमंडल मिला

✍️ Reporter: देवान सिंह मराबी 🗓 26 Nov 2026, 06:13 PM 👁 23
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

आवाज आयुर्वेद संगठन ने आयुर्वेद चिकित्सकों के हित, आयुष विंग की स्थापना और लंबित टेंडर से दवाइयों की उपलब्धता पर चर्चा हेतु कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव से मुलाकात की।

बिलासपुर में आवाज आयुर्वेद संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव जी से आयुर्वेद एवं आयुष क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की।

प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश के प्रत्येक जिले में आयुष विंग की स्थापना, आयुर्वेद चिकित्सकों के हित एवं रोजगार, तथा पिछले सत्रह माह से लंबित टेंडर के कारण प्रत्येक डिस्पेंसरी तक आयुष दवाइयों की उपलब्धता पर असर जैसे प्रश्न विधायक के समक्ष रखे।

इन मुद्दों को उचित मंच पर उठाकर आवश्यक पहल और समाधान कराने का आग्रह प्रतिनिधिमंडल ने किया।

आवाज आयुर्वेद संगठन ने आयुर्वेद एवं आयुष सेवाओं को सुदृढ़ करने तथा आमजन तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ पहुँचाने के लिए निरंतर प्रयास करने का संकल्प व्यक्त किया।
📲Get App