🔥 TRENDING Former England Cricketer Kevin Pieters... Anupam Kher Debunks Rs 500 Cr Net Wort... Padmaavat Faces Historical Backlash: C... Bihar BPSC Announces 72nd Pre New Exam... Vaishali Admin Issues Traffic Advisory... Jiri News Network Celebrates Its 22nd...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Agriculture

कृषक उन्नति योजना के तहत किसानों को प्रति एकड़ 13,839 रुपये की आदान सहायता : लच्छू राम गावडे़

✍️ Reporter: Laxman singh दर्रो 🗓 13 Nov 2026, 08:30 PM 👁 89
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

कोयलीबेड़ा / कांकेर। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत धान उत्पादक किसानों को प्रति एकड़ 13,839 रुपये की आदान सहायता (Input Assistance) दिए जाने का निर्णय अत्यंत

कृषक उन्नति योजना के तहत किसानों को प्रति एकड़ 13,839 रुपये की आदान सहायता : लच्छू राम गावडे़

कोयलीबेड़ा / कांकेर। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत धान उत्पादक किसानों को प्रति एकड़ 13,839 रुपये की आदान सहायता (Input Assistance) दिए जाने का निर्णय अत्यंत स्वागतयोग्य और उत्साहजनक है। कोयलीबेड़ा भाजपा मंडल अध्यक्ष ने कहा कि इस ऐतिहासिक फैसले से प्रदेश के अन्नदाताओं का सम्मान करने का सार्थक प्रयास किया जा रहा है।
उन्होंने आगे कहा कि इस आर्थिक सहायता से किसानों को खेती-किसानी की लागत कम करने, कृषि संबंधी आवश्यकताओं को पूरा करने तथा अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने में बड़ी मदद मिलेगी। विशेष रूप से बस्तर संभाग के आदिवासी एवं वनांचल क्षेत्रों के किसानों के लिए यह निर्णय काफी लाभकारी साबित होगा।
गावडे़ ने बताया कि पूर्व में प्राकृतिक परिस्थितियों और कम उत्पादन के कारण वनांचल के किसान कई बार निर्धारित मात्रा में धान नहीं बेच पाते थे, जिससे उन्हें नुकसान उठाना पड़ता था। लेकिन अब सत्यापित धान रकबे के आधार पर सीधे प्रति एकड़ सहायता राशि मिलने से क्षेत्र के छोटे और सीमांत किसानों को बड़ी राहत मिलेगी।
अंत में उन्होंने अपील करते हुए कहा, "मैं क्षेत्र के सभी किसान भाइयों से योजना का शत-प्रतिशत लाभ उन्हें मिल सके।",,,
📲Get App