🔥 TRENDING Cyclone Akvan Triggers 45 Train Cancel... Congress wrestles with ticket allocati... Mother and Son Killed in Car‑Trolley C... Congress Leads Banswara District Counc... Husband Murdered After Wife’s Affair i... मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी,...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

किशनपुरा ग्राम पंचायत में नवनिर्वाचित सरपंच जमनी देवी राठौर ने विधि-विधान से किया पदभार ग्रहण

✍️ Reporter: NEMARAM MALVIYA 🗓 19 Nov 2026, 11:58 AM 👁 30
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
किशनपुरा ग्राम पंचायत में नवनिर्वाचित सरपंच जमनी देवी राठौर ने विधि-विधान से किया पदभार ग्रहण
किशनपुरा। रानी उपखंड की ग्राम पंचायत किशनपुरा में बुधवार को नवनिर्वाचित सरपंच जमनी देवी राठौर ने विधि-विधान एवं पूजा-अर्चना के साथ पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर पूरी ग्राम पंचायत को आकर्षक रूप से सजाया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला।
पदभार ग्रहण समारोह से पूर्व समाजसेवी जसराम राठौर की ओर से भव्य समारोह आयोजित किया गया। इसमें आसपास की ग्राम पंचायतों के सरपंच, वार्ड पंच एवं पत्रकारों का माला और साफा पहनाकर स्वागत एवं सम्मान किया गया। समारोह में क्षेत्र के बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। साथ ही 36 कौम के लोगों के लिए भोजन प्रसादी की व्यवस्था भी की गई।
पदभार समारोह के दौरान ग्राम पंचायत भवन को दुल्हन की तरह सजाया गया। नवनिर्वाचित सरपंच जमनी देवी राठौर ने फीता काटकर ग्राम पंचायत भवन में प्रवेश किया तथा विधि-विधान से पूजा-अर्चना करने के बाद अपना पदभार संभाला।
इस अवसर पर सरपंच जमनी देवी राठौर ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि जनता ने जिस विश्वास और उम्मीद के साथ उन्हें जिम्मेदारी सौंपी है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगी। गांव में साफ-सफाई, पेयजल, सड़क और बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं का समाधान उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी। साथ ही गरीब परिवारों तक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि आगामी पांच वर्ष जनता की सेवा और गांव के विकास को समर्पित रहेंगे।
📲Get App