🔥 TRENDING उजियारा अभियान में कोरर पुलिस ने बाड़ी... દરિયા મા વધતી જતી દાદાગીરી નો વધુ એક વ... Kolkata Metro Pushes for Early Opening... Bangladeshi ISI Operative Arrested in... Maharashtra Woman Regains 4.5 Acres Lo... UP CM Yogi Adityanath’s Mother Dies at...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Education

किशनगंज: MANUU कैंपस में पूर्व विधायक मुजाहिद आलम का गर्मजोशी से स्वागत, शैक्षणिक विकास और सैटेलाइट कैंपस की स्थापना पर हुई चर्चा

✍️ Reporter: Sajjad Alam 🗓 11 Nov 2026, 11:41 PM 👁 116
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

प्रो. अतहर हुसैन साहब एवं प्रो. सहीफा सुल्ताना के आवास पर पूर्व विधायक कोचाधामन मुजाहिद आलम का बुके भेंट कर एवं शॉल ओढ़ाकर गर्मजोशी से इस्तकबाल किया गया।

किशनगंज, बिहार।

MANUU कैंपस में छतरगाछ निवासी प्रो. अतहर हुसैन साहब एवं प्रो. सहीफा सुल्ताना के आवास पर पूर्व विधायक कोचाधामन मुजाहिद आलम का बुके भेंट कर एवं शॉल ओढ़ाकर गर्मजोशी से इस्तकबाल किया गया।

इस अवसर पर चाय-नाश्ते के दौरान क्षेत्र के शैक्षणिक हालात, शिक्षा के विस्तार और उच्च शिक्षा के अवसरों को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक में विशेष रूप से किशनगंज एवं पूर्णिया क्षेत्र में मौलाना आजाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी (MANUU) के सैटेलाइट कैंपस की स्थापना के मुद्दे पर विचार-विमर्श किया गया। इस दिशा में सभी संबंधित लोगों, शिक्षाविदों एवं समाज के जागरूक नागरिकों को मिलकर सामूहिक प्रयास करने की आवश्यकता पर जोर दिया गया।

चर्चा में यह बात सामने आई कि सीमांचल क्षेत्र में उच्च शिक्षा के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए शैक्षणिक संस्थानों का विस्तार महत्वपूर्ण है। MANUU के सैटेलाइट कैंपस की स्थापना से क्षेत्र के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के नए अवसर मिल सकते हैं।

क्षेत्र के शैक्षणिक विकास और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए सामूहिक प्रयास की आवश्यकता है।
📲Get App