🔥 ट्रेंडिंग मनिपुर में आतंकवाद में म्यांमार‑आधारित... मेघालय सीएम ने गरो हिल्स के नेताओं को... ED ने गुटखा व्यापार जांच में असम और मे... मेघालय सीएम: शिक्षा में सुधार के लिए त... त्रिपुरा के सभरूम में बीजेपी उम्मीदवार... त्रिपुरा में स्वास्थ्य सेवा के विस्तार...
28 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
राजनीति

काशी तमिल संगमम् के पाँचवें संस्करण का भव्य उद्घाटन वाराणसी में

✍️ रिपोर्टर: Kailash Chandra Gupta 🗓 28 नव. 2026, 04:53 PM 👁 66
यहाँ देखें: 📘 Facebook 📷 Instagram
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

माननीय उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने वाराणसी के नमो घाट पर आयोजित 'काशी तमिल संगमम्' के पाँचवें संस्करण का उद्घाटन किया, जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी उपस्थित थे।

माननीय उपराष्ट्रपति श्री सी.पी. राधाकृष्णन ने आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में जनपद वाराणसी के नमो घाट पर आयोजित 'काशी तमिल संगमम्' के पाँचवें संस्करण का भव्य उद्घाटन किया।

उद्घाटन के दौरान दोनों माननीयों ने कार्यक्रम स्थल पर लगाए गए विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन किया। स्टॉलों में काशी और तमिलनाडु की समृद्ध कला, संस्कृति, हस्तशिल्प और खान-पान की झलक देखने को मिली।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बताया कि वर्ष 2022 में एक अभिनव पहल के रूप में शुरू हुआ 'काशी तमिल संगमम्' आज सांस्कृतिक एकात्मता के व्यापक अभियान का स्वरूप ले चुका है। उन्होंने यह भी कहा कि यह आयोजन हमें स्मरण कराता है कि राष्ट्र केवल भौगोलिक सीमाओं से नहीं, बल्कि उन आत्मीय संबंधों से बनता है, जो हृदय को हृदय से जोड़ते हैं।

समाचार स्रोत: सीएम Official पेज
📲Get App