🔥 TRENDING સાબરકાંઠા ના આર કે પટેલ એજ્યુકેશન કેમ્... Meghalaya CM Emphasizes Education Duri... Tripura Farmer Diversifies Crops with... Two Tripura Youths Held in Siliguri wi... इस सूचना को अधिक से अधिक शेयर करें Tripura's Digital Health Ecosystem Pra...
28 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Politics

काशी तमिल संगमम् के पाँचवें संस्करण का भव्य उद्घाटन वाराणसी में

✍️ Reporter: Kailash Chandra Gupta 🗓 28 Nov 2026, 04:53 PM 👁 55
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

माननीय उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने वाराणसी के नमो घाट पर आयोजित 'काशी तमिल संगमम्' के पाँचवें संस्करण का उद्घाटन किया, जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी उपस्थित थे।

माननीय उपराष्ट्रपति श्री सी.पी. राधाकृष्णन ने आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में जनपद वाराणसी के नमो घाट पर आयोजित 'काशी तमिल संगमम्' के पाँचवें संस्करण का भव्य उद्घाटन किया।

उद्घाटन के दौरान दोनों माननीयों ने कार्यक्रम स्थल पर लगाए गए विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन किया। स्टॉलों में काशी और तमिलनाडु की समृद्ध कला, संस्कृति, हस्तशिल्प और खान-पान की झलक देखने को मिली।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बताया कि वर्ष 2022 में एक अभिनव पहल के रूप में शुरू हुआ 'काशी तमिल संगमम्' आज सांस्कृतिक एकात्मता के व्यापक अभियान का स्वरूप ले चुका है। उन्होंने यह भी कहा कि यह आयोजन हमें स्मरण कराता है कि राष्ट्र केवल भौगोलिक सीमाओं से नहीं, बल्कि उन आत्मीय संबंधों से बनता है, जो हृदय को हृदय से जोड़ते हैं।

समाचार स्रोत: सीएम Official पेज
📲Get App