🔥 TRENDING Nagaland’s JHADC Winter Session Commen... Manipur Launches Digi‑SAPNE 3.0 Digita... HAM(S) to Contest 20-25 Seats in 2027... Hindustani Awam Morcha (Secular) Targe... Anurag Agarwal appointed interim DGP o... Meghalaya supports 8,000 artists, aims...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

केसर मिल की जमीन 41.05 करोड़ में नीलाम,किसानों के 151.67 करोड़ पर बड़ा सवाल! कब मिलेगा बकाया, कब फिर चलेगी चीनी मिल?

✍️ Reporter: Jeetesh Singh 🗓 17 Nov 2026, 08:52 PM 👁 71
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

बहेड़ी की बंद पड़ी केसर शुगर मिल की कुर्क जमीन 41.05 करोड़ में नीलाम हुई, पर किसानों का 151.67 करोड़ का बकाया अभी भी अनसुलझा है।

बहेड़ी की बंद पड़ी केसर शुगर मिल और हजारों गन्ना किसानों के भविष्य को लेकर मंगलवार, 17 नवंबर 2026 का दिन बेहद महत्वपूर्ण रहा। लंबे इंतजार के बाद मिल की कुर्क जमीन की नीलामी 41 करोड़ 5 लाख रुपये में हुई। एएनजी इंफ्रास्ट्रक्चर ने सबसे बड़ी बोली लगाकर जमीन अपने नाम की। इस नीलामी से किसानों के बकाया भुगतान की उम्मीद तो जगी है, लेकिन उनके सामने अभी भी दो बड़े सवाल खड़े हैं—आखिर उनका पूरा बकाया कब मिलेगा और केसर शुगर मिल दोबारा कब शुरू होगी?

41.05 करोड़ की नीलामी से जगी उम्मीद

मिल की कुर्क जमीन की नीलामी को लेकर किसानों की निगाहें लंबे समय से टिकी हुई थीं। मंगलवार को हुई नीलामी में एएनजी इंफ्रास्ट्रक्चर ने 41 करोड़ 5 लाख रुपये की सबसे बड़ी बोली लगाई। इस खबर के बाद क्षेत्र में चर्चा तेज हो गई है कि नीलामी से मिलने वाली धनराशि से किसानों के भुगतान का रास्ता कितना आगे बढ़ेगा।

हालांकि, केवल बोली लगने से किसानों के खातों में पैसा पहुंचना सुनिश्चित नहीं होता। नीलामी की शेष धनराशि जमा होने और प्रशासनिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही भुगतान की वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी।
केसर शुगर मिल के गन्ना किसानों का बकाया भुगतान लंबे समय से बड़ी समस्या बना हुआ है। पहले प्रशासनिक प्रयासों के बाद करीब 11.33 करोड़ रुपये किसानों के खातों में पहुंचे थे। इसके बावजूद लगभग 151.67 करोड़ रुपये का भुगतान अभी बाकी बताया जा रहा है।

ऐसे में 41.05 करोड़ रुपये की नीलामी को किसान एक उम्मीद के रूप में देख रहे हैं, लेकिन सवाल यह है कि नीलामी से प्राप्त धनराशि में से किसानों को कितनी रकम मिलेगी और शेष बकाया भुगतान की व्यवस्था कैसे होगी?
किसानों की पहली मांग पूरा भुगतान दूसरी मांग मिल दोबारा चालू हो।
किसान चाहते हैं कि उनका पूरा बकाया जल्द से जल्द दिलाया जाए। इसके साथ ही केसर शुगर मिल को दोबारा चालू कराने के लिए भी ठोस प्रयास किए जाएं।

किसानों का मानना है कि मिल दोबारा शुरू होने से केवल गन्ने की खरीद ही नहीं बढ़ेगी, बल्कि क्षेत्र में रोजगार, व्यापार और आर्थिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी।

क्या दोबारा चल पाएगी केसर शुगर मिल।
यह सवाल आज भी बहेड़ी क्षेत्र के किसानों और आम लोगों के मन में है। केसर शुगर मिल लगभग 33 वर्षों से क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों का महत्वपूर्ण हिस्सा रही है। मिल बंद होने से किसानों को दूसरी चीनी मिलों पर निर्भर होना पड़ रहा है।

मिल को दोबारा संचालित करने की संभावनाओं पर पहले भी चर्चाएं और प्रयास हुए, लेकिन अभी तक किसानों को कोई ठोस नतीजा नहीं मिला है। जमीन की नीलामी के बाद यह भी देखना होगा कि नया खरीदार केवल जमीन का अधिग्रहण करता है या भविष्य में मिल के संचालन को लेकर भी कोई पहल होती है।

फिलहाल मिल के दोबारा चालू होने की कोई आधिकारिक घोषणा सामने नहीं आई है।
प्रशासन के सामने अब बड़ी चुनौती
नीलामी की प्रक्रिया के बाद अब किसानों की निगाहें जिला प्रशासन और संबंधित विभागों पर हैं। किसानों को उम्मीद है कि प्रशासन नीलामी की धनराशि से मिलने वाले भुगतान की प्रक्रिया को प्राथमिकता देगा और शेष बकाया राशि के लिए भी प्रभावी कदम उठाएगा।

अब किसानों को आश्वासन से आगे बढ़कर स्पष्ट जवाब चाहिए कि भुगतान कब होगा, कितनी राशि मिलेगी और मिल को दोबारा शुरू कराने की क्या योजना है।

नीड 24 न्यूज की विशेष रिपोर्ट का सबसे बड़ा सवाल
आज 41.05 करोड़ रुपये में जमीन नीलाम हुई है, लेकिन किसानों के सामने अभी भी 151.67 करोड़ रुपये के बकाया भुगतान की चुनौती है।

क्या यह नीलामी किसानों के लिए राहत का रास्ता खोलेगी? क्या उनकी वर्षों की मेहनत का पैसा उन्हें वापस मिलेगा? क्या केसर शुगर मिल की चिमनियों से एक बार फिर धुआं उठेगा और क्षेत्र में चीनी मिल की रौनक लौटेगी?
नीड 24 न्यूज बहेड़ी आपकी आवाज आपका विश्वास आपकी खबर।
📲Get App