🔥 TRENDING चंद्रपूरमध्ये पोलीस अधीक्षक आयुष नोपान... Jammu & Kashmir Forecasts Lower Peak P... J&K High Court Transfers 84 Judicial O... Six Nehru-era Decisions Identified as... International Film Festival of India i... CJP to Kick Off ‘Kya Bolti Public’ Cam...
19 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

किसान तुहर टोकन ऐप से धान विक्रय आसान, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को आभार

✍️ Reporter: देवान सिंह मराबी 🗓 19 Nov 2026, 07:30 PM 👁 25
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

छत्तीसगढ़ सरकार की डिजिटल पहल से किसान तुहर टोकन ऐप के माध्यम से घर बैठे टोकन प्राप्त कर धान बेच रहे हैं, जिससे प्रक्रिया सरल और पारदर्शी हो गई है।

छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा धान खरीदी प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी और किसान हितैषी बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई डिजिटल सुविधाएँ किसानों के लिए बेहद लाभकारी साबित हो रही हैं।

किसान तुहर टोकन ऐप के माध्यम से किसान अब घर बैठे ही धान विक्रय के लिए टोकन प्राप्त कर रहे हैं और निर्धारित खरीदी केंद्रों में आसानी से अपनी उपज बेच रहे हैं। इस कड़ी में पेंड्रा के किसान श्री कौशल कुमार ने ऐप के माध्यम से घर बैठे ही धान विक्रय के लिए ऑनलाइन टोकन कटवाया। उन्हें टोकन प्राप्त करने में किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं हुई।

इसके पश्चात उन्होंने पेंड्रा धान खरीदी केंद्र में 14 क्विंटल 40 किलोग्राम धान का सफलतापूर्वक विक्रय किया। ऑनलाइन टोकन की सुविधा से उनका समय बचा और धान बेचने की प्रक्रिया भी सहज रही। इस सुविधा के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया।

इसी तरह मरवाही के किसान श्री राजेश यादव ने भी मोबाइल के माध्यम से आसानी से ऑनलाइन टोकन प्राप्त किया। उन्होंने धान उपार्जन केंद्र मरवाही में अपनी 82 क्विंटल धान का सुगमतापूर्वक विक्रय किया। ऑनलाइन टोकन व्यवस्था से उन्हें धान विक्रय में काफी सहूलियत मिली। इस सरल और सुविधाजनक व्यवस्था के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी को धन्यवाद दिया।
📲Get App