🔥 TRENDING Bengaluru: Masked Robbers Steal 117g G... MCC Bank Secures Best Performing Urban... Last UDAN Flights Depart from Shivamog... Tamil Nadu Announces 2nd VETTRI Invest... Ramayana Nears 'Manjummel Boys' and 'B... Tamil Nadu CM Vijay Attends Last Rites...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Religion

कासगंज में 25 नवंबर को सजेगा भव्य धार्मिक एवं सम्मान समारोह, बाल योगी जितेंद्र दास व्यास महाराज के आगमन को लेकर तैयारियां तेज

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 18 Nov 2026, 10:55 PM 👁 61
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

जय गौ माता! जय श्री राम! जय हिंद! जय भारत!

कासगंज (उत्तर प्रदेश)। नमो नमो क्रांति फाउंडेशन के लिए गर्व और हर्ष का विषय है कि संगठन के राष्ट्रीय संरक्षक, परम गौभक्त एवं सुप्रसिद्ध कथा प्रवक्ता परम पूज्य बाल योगी जितेंद्र दास व्यास महाराज का 25 नवंबर 2026 को जनपद कासगंज के आर्य नगर में शुभ आगमन होने जा रहा है। उनके आगमन को लेकर संगठन की ओर से भव्य धार्मिक एवं स्वागत-सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम को यादगार बनाने के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। महाराज के आगमन की सूचना से नमो नमो क्रांति फाउंडेशन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। संगठन के सदस्य इस विशेष अवसर को भव्य और ऐतिहासिक स्वरूप देने के लिए जुटे हुए हैं। कार्यक्रम में गौभक्तों, धर्मप्रेमियों, मातृशक्ति एवं संगठन से जुड़े लोगों की सहभागिता आकर्षण का केंद्र रहेगी। इस अवसर पर फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष दीपक तिवारी ने सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, मातृशक्ति, गौभक्तों एवं सनातन धर्म प्रेमियों से विशेष अपील करते हुए कहा कि राष्ट्रीय संरक्षक परम पूज्य बाल योगी जितेंद्र दास व्यास महाराज का आगमन संगठन के प्रत्येक सदस्य के लिए गौरव और सौभाग्य का अवसर है। सभी लोग अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर महाराज का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन करें। उन्होंने कहा कि यह आयोजन केवल स्वागत और सम्मान का कार्यक्रम नहीं, बल्कि संगठन की एकजुटता, सनातन संस्कृति के प्रति समर्पण और गौसेवा के संकल्प को मजबूत करने का भी अवसर है।सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता आपसी सहयोग और उत्साह के साथ कार्यक्रम को सफल एवं यादगार बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। नमो नमो क्रांति फाउंडेशन परिवार की ओर से समस्त धर्मप्रेमियों एवं क्षेत्रवासियों से इस भव्य आयोजन में शामिल होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने का आह्वान किया गया है।
कार्यक्रम का विवरण
- आयोजन: भव्य धार्मिक एवं स्वागत-सम्मान समारोह
- विशिष्ट आगमन: परम पूज्य बाल योगी जितेंद्र दास व्यास जी महाराज
- दिनांक: 25 नवंबर 2026
- स्थान: आर्य नगर, जिला कासगंज, उत्तर प्रदेश
- निवेदक: नमो नमो क्रांति फाउंडेशन परिवार
📲Get App