🔥 TRENDING बड़गांव में तेज रफ़्तार बस से 43 वर्षी... دارم سے گول جانے والی سڑک خستہ حالی کا... छत्तीसगढ़ के पूर्णचंद पाढ़ी और नरेश ठा... धसई येथे ‘उमेद’ आणि झाशीची राणी महिला... अररिया के सदर अस्पताल की ममता दीदियों... भैंस चोरी की घटना: खमगड़ा गाँव में पुलि...
21 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, ब्यावर** **जिला न्यायालय परिसर, ब्यावर** **वृद्धजनों एवं जरूरतमंद व्यक्तियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रैन बसेरे का औचक निरीक्षण**

✍️ Reporter: Sanvar Lal 🗓 21 Nov 2026, 06:14 PM 👁 8
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
**

माननीय राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (अपर जिला न्यायाधीश), ब्यावर सोनल पारिख ने नगर परिषद, ब्यावर द्वारा रेलवे स्टेशन के पास संचालित बिदाम देवी आश्रय स्थल (रैन बसेरा) का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान आश्रय स्थल में महिलाओं एवं पुरुषों के लिए पृथक-पृथक ठहरने की व्यवस्था, सर्दी से बचाव हेतु पर्याप्त कंबल एवं रजाई, पृथक शौचालय एवं स्नानघर तथा गीजर की सुविधा उपलब्ध पाई गई। मौके पर केयरटेकर उपस्थित मिला तथा दैनिक संधारण रजिस्टर एवं अन्य अभिलेखों की जांच की गई। शौचालयों में साफ-सफाई की स्थिति भी संतोषजनक पाई गई। निरीक्षण के दौरान आश्रय स्थल के बाहर दिव्यांगजनों की सुविधा हेतु रैम्प निर्माण, बुजुर्गों एवं चलने-फिरने में असमर्थ व्यक्तियों की सुविधा के लिए वेस्टर्न टॉयलेट सीट लगवाने तथा पुराने अग्निशमन यंत्र को बदलकर नया अग्निशमन यंत्र उपलब्ध करवाने के संबंध में संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त, आश्रय स्थल के समीप संचालित अन्नपूर्णा रसोई योजना का भी निरीक्षण कर वहां तैयार किए जा रहे भोजन की गुणवत्ता एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। सचिव महोदया द्वारा रैन बसेरे में उपलब्ध सुविधाओं एवं जरूरतमंद व्यक्तियों के लिए निःशुल्क ठहरने की व्यवस्था का अधिकाधिक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए गए, ताकि सर्दी के मौसम में कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति खुले में सोने को मजबूर न हो तथा उपलब्ध सुविधाओं का लाभ उठा सके।
📲Get App