🔥 TRENDING Fog alert extended for Punjab, Haryana... Haryana Homemaker Becomes Certified Dr... Delhi High Court Rejects Challenge to... 102 hectares of encroached forest clea... Closed Coal Mines in Chhattisgarh to R... Jathedar Kuldeep Singh Gadgajj Urges H...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Religion

करवा चौथ पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रत, बाजारों में खरीदारी की रौनक

✍️ Reporter: Pranav Gaur 🗓 29 Oct 2026, 08:46 PM 👁 73
Watch on: 📘 Facebook
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

सुहागिन महिलाओं ने करवा चौथ पर पारंपरिक विधि-विधान का पालन करते हुए व्रत रखा और चंद्रमा को अर्घ्य देकर पारण किया। इस अवसर पर बाजारों में साड़ी, चूड़ी और पूजन सामग्री की खरीदारी में भी इजाफा दर्ज किया गया।

करवा चौथ का पर्व सुहागिन महिलाओं के लिए विशेष महत्व रखता है, जिनमें आज विशेष उत्साह देखा गया। इस पर्व पर महिलाओं ने अपने पति की लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और वैवाहिक जीवन में खुशहाली की कामना करते हुए निर्जला व्रत रखा। पारंपरिक विधि-विधान का पालन करते हुए महिलाओं ने सोलह शृंगार कर करवा माता की पूजा-अर्चना की और शाम को चंद्रोदय के बाद चंद्रमा को अर्घ्य देकर व्रत का पारण किया।

पर्व के दिन सुबह से ही घरों में त्योहार की तैयारियों का माहौल रहा। महिलाओं ने पारंपरिक परिधान पहनकर पूजा की थाली सजी और करवा माता की कथा सुनकर परिवार की सुख-शांति की प्रार्थना की। कई स्थानों पर महिलाओं ने सामूहिक रूप से पूजा-अर्चना कर पर्व की महत्ता को दर्शाया। इस अवसर पर श्रीमती रानी गौड़ और उनके पति भरत गौड़ ने भी बड़े ही धूम-धाम से पर्व का उत्सव मनाया।

करवा चौथ के पर्व को लेकर बाजारों में भी खरीदारी की रौनक देखने को मिली। साड़ी, चूड़ी, मेहंदी, बिंदी, आभूषण और पूजन सामग्री की दुकानों पर लोगों की भीड़ लगी रही। महिलाओं ने इस विशेष अवसर को मनाने के लिए पहले से ही अपनी तैयारियां पूरी कर ली थीं, जिससे व्यापारियों के लिए भी यह दिन लाभदायक रहा।

आज के बदलते समय में करवा चौथ केवल व्रत और पूजा का पर्व नहीं, बल्कि प्रेम, विश्वास और दांपत्य जीवन में आपसी समर्पण का प्रतीक भी माना जाता है। कई परिवारों में पति भी अपनी पत्नी के प्रति प्रेम और सम्मान व्यक्त करते हुए उनके साथ व्रत रख रहे हैं। यह पर्व रिश्तों में अपनापन और पारिवारिक खुशियों को मजबूत करने का संदेश देता है।
📲Get App