🔥 ट्रेंडिंग दारू थाना क्षेत्र में प्रकाश जनरल स्टो... देवेन्द्र बंजारा उत्तराखंड DISTRICT ADVISORY COMMITTEE MEETING ON... घटस्फोटित युवा महिला ने परधर्मीय युवक... पूर्णियां पुलिस ने संगठित मोबाइल स्नैच...
20 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

करोड़ों की जमीन पर कथित कब्जे का मामला गरमाया, वायरल वीडियो में गणेश अग्रवाल का नाम आने से मचा हड़कंप!

✍️ रिपोर्टर: Mukesh Yadav 🗓 28 अक्टू. 2026, 08:22 AM 👁 104
यहाँ देखें: ▶️ YouTube
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
रायगढ़ से बड़ी खबर सामने आ रही है। छतामुड़ा-बांजीपाली क्षेत्र में नेशनल हाईवे से कांशीराम चौक की ओर स्थित बेशकीमती जमीन पर कथित अवैध कब्जे और मलबा डंपिंग का मामला तूल पकड़ता जा रहा है।

मामला न्यायालय में विचाराधीन होने के बीच सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है। वीडियो में मौके पर मौजूद एक युवक ने कथित तौर पर गणेश अग्रवाल का नाम लिया है।

वहीं, खसरा नंबर 155/2, 155/1ख और शासकीय भूमि 156 को लेकर भी शिकायतें सामने आई हैं।

अब मांग उठ रही है कि वायरल वीडियो की तकनीकी जांच कराई जाए और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाए।

सबसे बड़ा सवाल—जब जमीन का मामला न्यायालय में विचाराधीन है, तो मौके पर निर्माण और मलबा डंपिंग कैसे हो रही है?

फिलहाल, वायरल वीडियो में किए गए दावों की स्वतंत्र पुष्टि होना बाकी है। संबंधित पक्षों का जवाब और प्रशासन की जांच के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

रायगढ़ से रिपोर्ट।
📲Get App