🔥 ट्रेंडिंग कांग्रेस ने एमपी के तीन नेताओं को यूपी... रीवा के फ्लाईओवर पर अर्टिगा कार और टमा... कोटा के जेके लोन अस्पताल में गर्भवती म... ದೇವದುರ್ಗದ ಹೋಟೆಲ್‌ಗಳಲ್ಲಿ ದರ ಏರಿಕೆ, ಸ್ವಚ... ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਨੇ ਖਿੱਚੀ ਵਿਧਾਨ ਸਭਾ ਚੋ... मथुरा के मांट में मिशन शक्ति टीम की सर...
20 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
अपराध

कोरर बस स्टैंड पर चाकू दिखाकर मारने की धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया

✍️ रिपोर्टर: Laxman singh दर्रो 🗓 19 नव. 2026, 06:16 PM 👁 68
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

कोरर बस स्टैंड पर वाहन चालक को चाकू दिखाकर मारने की धमकी देने और मारपीट करके घायल करने वाले खेमन नेताम को पुलिस ने गिरफ्तार कर उसके पास से धारदार स्टील चाकू बरामद किया।

18 नवंबर को कोरर बस स्टैंड पर एक वाहन चालक को चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी दी गई और मारपीट कर घायल किया गया। इस घटना में आरोपी ने पीड़ित के बाएँ हाथ के अंगूठे पर चाकू से वार किया।

पीड़ित चमन लाल साहू (32 वर्ष), निवासी कांकेर ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी खेमन नेताम (25 वर्ष), निवासी राडवाही को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त स्टील का धारदार चाकू बरामद किया गया।

मामले में आर्म्स एक्ट की धाराएँ भी जोड़ी गईं और आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय ने उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार साहू एवं एसडीओपी हरीश पाटिल के मार्गदर्शन में तथा थाना प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र कुमार मिश्रा के नेतृत्व में की गई।
📲Get App