🔥 TRENDING સબ ડિસ્ટ્રિક હોસ્પિટલ ઝાલોદમાં વિશ્વ એ... श्री नीरज गुप्ता सीनियर नेता बीजेपी सम... Trump, Xi, and Putin Issue Joint 'Decl... Nagaland Dear Lottery Results 20 Nov 2... Nagaland’s JHADC Winter Session Commen... Manipur Launches Digi‑SAPNE 3.0 Digita...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

करौली में पंचायती राज चुनाव के चतुर्थ चरण में मतदान केन्द्रों का निरीक्षण, सुरक्षा और सुविधाओं पर जोर

✍️ Reporter: Buddhi Prakash Mali 🗓 12 Nov 2026, 09:05 PM 👁 73
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

करौली जिले में पंचायती राज चुनाव-2026 के चतुर्थ चरण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी अक्षय गोदारा और पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल ने सपोटरा एवं कुड़गांव के मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा और सुविधाओं की समीक्षा की।

करौली जिले में पंचायती राज आम चुनाव-2026 के चतुर्थ चरण के तहत जिला निर्वाचन अधिकारी (कलेक्टर) अक्षय गोदारा और जिला पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल ने सपोटरा एवं कुड़गांव पंचायत समिति क्षेत्रों के विभिन्न मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बालौती, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कुड़गांव, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चैनपुर बर्रिया तथा राजकीय प्राथमिक विद्यालय हनुमान मंदिर, चैनपुर सहित बुकना एवं जोड़ली में भी मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान कक्षों की व्यवस्था, मतदाताओं के प्रवेश एवं निकास, वरिष्ठ नागरिकों एवं दिव्यांग मतदाताओं के लिए रैम्प, आवश्यकतानुसार व्हीलचेयर, स्वयंसेवकों की सहायता, पेयजल, विद्युत, छाया, बैठने की व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं का जायजा लिया और निर्देश दिए कि सभी व्यवस्थाएँ राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप हों।

साथ ही, दोनों अधिकारियों ने स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा की, निर्वाचन सामग्री की सुरक्षित अभिरक्षा, निगरानी, प्रवेश नियंत्रण एवं सुरक्षा प्रोटोकॉल की पालना सुनिश्चित की। पुलिस अधीक्षक ने मतदान केन्द्रों पर सुरक्षा व्यवस्थाओं एवं कानून-व्यवस्था की तैयारी पर विशेष जोर दिया और अधिकारियों को सतर्क रहने तथा शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने के निर्देश दिए। सपोटरा के रिटर्निंग अधिकारी अनूप सिंह तथा अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी भी निरीक्षण में उपस्थित रहे।
📲Get App