🔥 TRENDING 27-Year-Old Arrested After Impersonati... Bulgarian Foreign Minister Velislava P... Pakistani Minister Arrives in New Delh... 13-Year-Old Dies in Bulldozer Accident... Raghopur Gets Direct Link to Patna: Br... Bihar Govt Removes KS Dwivedi as Polic...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

करकरी नदी में डूबने से वृद्ध महिला की मौत, गांव में शोक*

✍️ Reporter: Mukesh Kumar Gupta 🗓 30 Oct 2026, 09:18 PM 👁 98
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
*करकरी नदी में डूबने से वृद्ध महिला की मौत, गांव में शोक*

*तमाड़।* तमाड़ थाना क्षेत्र के कामारापा गांव में एक दर्दनाक हादसा हो गया। कामारापा गांव निवासी लगभग 73 वर्षीय वृद्ध महिला बाबी देवी की करकरी नदी में डूबने से मौत हो गई। घटना गुरुवार सुबह करीब 10 बजे की बताई जा रही है।जानकारी के अनुसार बाबी देवी रोज की तरह गुरुवार सुबह नहाने के लिए करकरी नदी गई थीं। नहाने के क्रम में वह अचानक गहरे पानी में चली गईं और डूब गईं। काफी देर तक जब वह घर वापस नहीं लौटीं, तो परिजनों को चिंता हुई। परिजनों ने आस-पड़ोस और गांव में उनकी खोजबीन शुरू की, लेकिन कहीं पता नहीं चला।
बाद में किसी ने बताया कि उन्हें नदी की ओर जाते हुए देखा गया था। इसके बाद परिजन और ग्रामीण नदी किनारे पहुंचे और तलाश शुरू की। गुरुवार दिन भर खोजबीन चलती रही, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला।
शुक्रवार सुबह फिर से ग्रामीणों के सहयोग से नदी में खोजबीन शुरू की गई। काफी मशक्कत के बाद पालना नदी के पास उनका शव बरामद किया गया। शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
मृतका के परिजन रमेश कुमार मुंडा ने बताया कि बाबी देवी सुबह नहाने के लिए घर से निकली थीं, लेकिन काफी देर तक नहीं लौटीं तो हम लोगों ने खोजना शुरू किया। बाद में पता चला कि वह नदी में डूबी हैं।
घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने दी है। फिलहाल पुलिस मामले की जानकारी ले रही है।
📲Get App