🔥 TRENDING दाहोद के त्विषा चिल्ड्रन्स हॉस्पिटल मे... When Will Government Schools Be Freed... Himanta Meets Foreign Minister in Delh... Denmark Greenlights Security Agreement... Nagaland Launches Statewide Campaign t... Amur Falcons Take Off on 3,000‑km Nons...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

केरेडारी के उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय आगर टोला जोरदाग में चोरी: दो लैपटॉप, फिंगरप्रिंट मशीन और गैस सिलेंडर समेत कई सामान गायब

✍️ Reporter: Akash Bharti 🗓 17 Nov 2026, 01:42 PM 👁 46
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

केरेडारी के उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय आगर टोला जोरदाग में अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर दो लैपटॉप, फिंगरप्रिंट मशीन, गैस सिलेंडर और अन्य महत्वपूर्ण शिक्षण व प्रशासनिक सामग्रियों की चोरी कर ली। घटना के बाद शिक्षकों, विद्यालय प्रबंधन समिति और ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।

बिंग ब्रेकिंग: केरेडारी के उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय आगर टोला जोरदाग में बड़ी चोरी; दो लैपटॉप, फिंगरप्रिंट मशीन और गैस सिलेंडर समेत कई सामान गायब

* ज्ञान के मंदिर को चोरों ने बनाया निशाना; ताला तोड़कर अलमारी से लाखों के सामान पर हाथ साफ कर गए चोर।

* विद्यालय परिसर में सिगरेट और मादक पदार्थों के सेवन के मिले साक्ष्य; घटना के बाद शिक्षकों, विद्यालय प्रबंधन समिति और ग्रामीणों में भारी आक्रोश।

केरेडारी (हजारीबाग)
पगार ओपी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय आगर टोला जोरदाग से एक बेहद चौंकाने वाली और शर्मनाक खबर सामने आई है। शिक्षा के मंदिर कहे जाने वाले इस विद्यालय का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने अलमारी में रखे दो लैपटॉप, फिंगरप्रिंट मशीन, गैस सिलेंडर और अन्य महत्वपूर्ण शिक्षण व प्रशासनिक सामग्रियों की चोरी कर ली। इस घटना का खुलासा मंगलवार को सुबह जब विद्यालय खुला, तब शिक्षकों को हुआ।

ज्ञान के मंदिर में असामाजिक तत्वों का अड्डा और नशे का कारोबार
इस घटना ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था पर एक बड़ा सवालिया निशान खड़ा कर दिया है। विद्यालय के शिक्षकों और स्थानीय ग्रामीणों ने जब अंदर जाकर देखा, तो पाया कि चोरों ने चोरी की इस घटना को अंजाम देने के साथ-साथ परिसर के भीतर सिगरेट, गांजा और अन्य नशीले पदार्थों का भी इस्तेमाल किया है। मौके पर मादक पदार्थों के सेवन के स्पष्ट निशान (दस्त) देखने को मिले हैं, जिससे यह साफ होता है कि ऐसे पावन और शैक्षणिक स्थलों पर भी अब असामाजिक तत्वों और नशेड़ियों का बेखौफ कब्जा बढ़ता जा रहा है।

ग्रामीणों और प्रबंधन में गहरा रोष
विद्यालय में हुई इस चोरी की घटना के बाद से पूरे इलाके के ग्रामीणों और विद्यालय प्रबंधन समिति में प्रशासन के खिलाफ भारी आक्रोश व्याप्त है। लोगों का कहना है कि आज के दौर में चोरों के हौ इतने बुलंद हो चुके हैं कि वे बच्चों के भविष्य और शिक्षा से जुड़े उपकरणों को चुराने से भी नहीं हिचकिचा रहे हैं।

घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस और संबंधित महकमे को इसकी जानकारी दे दी गई है, तथा ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द चोरों का सुराग लगाकर उनकी गिरफ्तारी की जाए और विद्यालय के सामानों की बरामदगी सुनिश्चित हो।

रिपोर्टर:- आकाश भारती, Need24 News
📲Get App