🔥 TRENDING जालोर के सायला तहसील में भवत्रा-पाद्रू... शहडोल: दो छात्रावासों का प्रभार एक अधी... ರಾಷ್ಟ್ರೀಯ ಮಹಿಳಾ ಟಿ20 ಟೂರ್ನಿ: ದೆಹಲಿ ವಿರ... Demand for a Permanent Solution to Stu... Anthropic’s record IPO: CEO Dario Amod... Fake Apple Support Centre Busted; 17 A...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

करंडे थाना पुलिस ने दीपावली पर महिलाओं व बच्चों को मोमबत्तियां व मिठाइयां बांटी

✍️ Reporter: Ramlakhan Kumar 🗓 09 Nov 2026, 11:59 AM 👁 62
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

दीपावली के पावन अवसर पर करंडे थाना पुलिस ने सामुदायिक पुलिसिंग के तहत सिझौड़ी गांव में महिलाओं और बच्चों में मोमबत्तियां व मिठाइयां वितरित कर सामाजिक सौहार्द का संदेश दिया।

दीपावली के पावन अवसर पर करंडे थाना पुलिस ने सामुदायिक पुलिसिंग के तहत सामाजिक सौहार्द की मिसाल पेश की। रविवार को थानाध्यक्ष ममता गिरी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सिझौड़ी गांव पहुंचकर महिलाओं और बच्चों में मोमबत्तियां व मिठाइयां वितरित कीं।

इस वितरण के दौरान पुलिस पदाधिकारियों ने ग्रामीणों के साथ उत्सव की खुशियां साझा कीं और आपसी प्रेम, सौहार्द व भाईचारे के साथ त्योहार मनाने का संदेश दिया।

इस मानवीय पहल से गांव की महिलाओं व बच्चों के चेहरे पर खुशी स्पष्ट रूप से दिखी। ग्रामीणों ने पुलिस के इस प्रयास की सराहना की और सहयोग की भावना व्यक्त की।

करंडे थाना ने कहा कि इस प्रकार की पहल से पुलिस और जनता के बीच बेहतर संबंध स्थापित करना ही सामुदायिक पुलिसिंग का मुख्य उद्देश्य है और भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम जारी रखे जाएंगे।
📲Get App