🔥 TRENDING Kolkata Metro Pushes for Early Opening... Bangladeshi ISI Operative Arrested in... Maharashtra Woman Regains 4.5 Acres Lo... UP CM Yogi Adityanath’s Mother Dies at... Congress and Samajwadi Party Form Alli... Uttar Pradesh Shifts From Fragmented P...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

कोरबा में रफ्तार का कहर! खड़े ट्रक से टकराई बाइक, दो युवकों की दर्दनाक मौत… गुस्साए ग्रामीणों ने 7 घंटे तक किया चक्काजाम, एसईसीएल प्रबंधन के खिलाफ खोला मोर्चा

✍️ Reporter: Dinkar Kumar Mahara 🗓 10 Nov 2026, 11:42 AM 👁 71
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
छत्तीसगढ़
कोरबा/स्वराज टुडे: कोरबा जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन हो रहे हादसों में लोगों की जान जा रही है, लेकिन सड़क सुरक्षा को लेकर उठ रहे सवाल आज भी जस के तस बने हुए हैं।
ताजा मामला दीपका-पाली मुख्य मार्ग पर गांधीनगर के पास का है, जहां एक तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे अंधेरे में खड़े ट्रक के पीछे जा घुसी। हादसा इतना भीषण था कि दो युवकों की जिंदगी खत्म हो गई। इस दर्दनाक घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा और उन्होंने एसईसीएल प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए करीब सात घंटे तक सड़क पर चक्काजाम कर दिया।

कैसे हुई दुर्घटना?
दरअसल, दीपका-पाली मुख्य मार्ग पर गांधीनगर के पास हुए इस भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे अंधेरे में खड़े ट्रक के पीछे जा टकराई।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे युवक ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। दो युवकों की असमय मौत से परिजनों में मातम पसरा हुआ है, वहीं क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है।

7 घंटे बाद खत्म हुआ चक्का जाम
हादसे के बाद ग्रामीणों का गुस्सा सड़क पर दिखाई दिया। आक्रोशित ग्रामीणों ने एसईसीएल प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया।
ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग पर कोयला परिवहन करने वाले भारी वाहनों की लंबी कतार लगी रहती है। सड़क पर पर्याप्त रोशनी नहीं होने और भारी वाहनों की अव्यवस्थित पार्किंग के कारण लगातार दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है।
ग्रामीणों ने सड़क का चौड़ीकरण, नियमित पानी का छिड़काव और पर्याप्त बिजली एवं प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग उठाई। आखिरकार 7 घण्टे बाद एसईसीएल अधिकारियों और आंदोलनकारियों के बीच वार्ता हुई। बातचीत के बाद रात करीब एक बजे चक्काजाम समाप्त किया गया।
हालांकि, ग्रामीणों की प्रमुख मांगों के स्थायी समाधान को लेकर अब भी निगाहें एसईसीएल प्रबंधन पर टिकी हुई हैं।

आखिर और कितनी जानें लेगा दीपका पाली मुख्य मार्ग?
दो युवकों की मौत ने एक बार फिर दीपका-पाली मुख्य मार्ग पर सड़क सुरक्षा और कोयला परिवहन व्यवस्था की बदहाल तस्वीर सामने ला दी है।

सवाल यह है कि आखिर कितनी जिंदगियां खत्म होने के बाद जिम्मेदारों की नींद खुलेगी? क्या सड़क चौड़ीकरण, पर्याप्त रोशनी और भारी वाहनों की व्यवस्थित पार्किंग जैसी बुनियादी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी, या फिर इस मार्ग पर हादसों का सिलसिला यूं ही जारी रहेगा? फिलहाल, इस दर्दनाक हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है।
📲Get App