🔥 TRENDING बिठनोक पंचायत समिति में भाजपा ने 8 में... पाकिस्तान के जलवायु परिवर्तन मंत्री शं... କାଲିମେଳାରେ ବନ ବିଭାଗର ବଡ଼ ଚଢ଼ାଉ: ୩୯୦ଟି... Uttarakhand HC refuses to recover Rs 2... South Delhi Prepares for 20 Weddings T... Delhi Expands Electric Bus Fleet by 10...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

कानपुर देहात में कल रहेगा अवकाश, कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल रहेंगे बंद

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 10 Nov 2026, 05:29 AM 👁 66
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

डीएम के आदेश पर बीएसए ने जारी किया निर्देश, सीबीएसई-आईसीएसई समेत सभी बोर्डों के कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल रहेंगे बंद।

कानपुर देहात। जनपद के छात्र-छात्राओं और अभिभावकों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। कानपुर देहात में कल, 10 नवंबर 2026 (मंगलवार) को कक्षा 1 से 8 तक के सभी विद्यालयों में अवकाश रहेगा। इस संबंध में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय की ओर से आधिकारिक आदेश जारी कर दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार, जिलाधिकारी कानपुर देहात द्वारा वर्ष 2026 की अवकाश तालिका में 10 नवंबर 2026 को स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। इसी क्रम में जनपद के समस्त बोर्डों के नियंत्रणाधीन संचालित परिषदीय विद्यालयों, मान्यता प्राप्त विद्यालयों, अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों, प्राइवेट विद्यालयों तथा सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड के विद्यालयों में कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए अवकाश घोषित किया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार पांडेय ने सभी संबंधित विद्यालयों के प्रधानाचार्यों, प्रबंधकों और खंड शिक्षा अधिकारियों को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। अब 10 नवंबर को जनपद के कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों की पढ़ाई नहीं होगी और सभी संबंधित विद्यालय बंद रहेंगे।
📲Get App