🔥 TRENDING कमलपुर के प्राथमिक स्कूल में बच्चों की... કાલોલ તાલુકાના ડેરોલ સ્ટેશન ગામમાં નવી... पाकुड़ में नीड 24 न्यूज़ के नए कार्याल... ਹੁਸ਼ਿਆਰਪੁਰ ਦੇ ਦਸਹਿਰਾ ਗਰਾਉਂਡ ਨੇੜੇ ਗੋਲੀਬ... कालपी में विधानसभा स्तरीय रोजगार मेला–... ધોળકા તાલુકાના વૌઠા લોકમેળાનો શુભારંભ...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Travel

कानपुर से दिल्ली तक रेल कनेक्टिविटी को मिली नई रफ्तार, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कानपुर–आनंद विहार एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 16 Nov 2026, 06:37 PM 👁 59
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

नई रेल सेवा से कानपुर और दिल्ली के बीच आवागमन होगा सुगम, रेल कनेक्टिविटी को मिलेगी मजबूती।

कानपुर। कानपुर से देश की राजधानी दिल्ली तक रेल कनेक्टिविटी को और बेहतर बनाने की दिशा में 16 नवंबर 2026 को एक महत्वपूर्ण पहल की गई। माननीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कानपुर–दिल्ली (आनंद विहार) एक्सप्रेस (14153/54) को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस नई रेल सेवा से कानपुर और दिल्ली के बीच यात्रियों को आवागमन में बेहतर सुविधा मिलने की उम्मीद है। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश की राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला, महामंत्री आदित्य त्रिवेदी, कानपुर नगर निगम की महापौर प्रमिला पाण्डेय, कानपुर के सांसद रमेश अवस्थी, अकबरपुर के सांसद देवेन्द्र सिंह 'भोले' तथा उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह सहित रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों और रेलवे अधिकारियों की गरिमामयी मौजूदगी में ट्रेन को रवाना किया गया। इस रेल सेवा को कानपुर और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के बीच संपर्क मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। इस पहल से यात्रियों को बेहतर रेल सुविधा उपलब्ध कराने के साथ-साथ क्षेत्रीय आवागमन और कनेक्टिविटी को भी नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
📲Get App