Local
कानपुर जोनल कार्यालय में मनाया गया उत्तर प्रदेश पुलिस झण्डा दिवस, ADG अनुपम कुलश्रेष्ठ ने किया ध्वजारोहण
शौर्य, बलिदान और जनसेवा की गौरवशाली परंपरा का प्रतीक है पुलिस झण्डा दिवस, ADG ने जवानों को दिलाया कर्तव्यनिष्ठा का संकल्प।
कानपुर, 23 नवंबर 2026। उत्तर प्रदेश पुलिस के गौरवशाली एवं ऐतिहासिक ‘पुलिस झण्डा दिवस’ के अवसर पर सोमवार को कानपुर स्थित जोनल कार्यालय में भव्य एवं गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर ADG जोन कानपुर अनुपम कुलश्रेष्ठ ने पुलिस ध्वज का विधिवत ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश द्वारा प्रेषित संदेश का वाचन कर उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सुनाया गया। इस दौरान उत्तर प्रदेश पुलिस के गौरवशाली इतिहास, समर्पण, कर्तव्यनिष्ठा, साहस और जनसेवा के प्रति अटूट प्रतिबद्धता को याद किया गया।
ADG अनुपम कुलश्रेष्ठ ने पुलिस बल के प्रत्येक सदस्य को अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, अनुशासन, ईमानदारी एवं संवेदनशीलता के साथ करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने पुलिस विभाग की गौरवशाली परंपराओं और जनसेवा के संकल्प को बनाए रखने के महत्व पर जोर दिया। पुलिस झण्डा दिवस उत्तर प्रदेश पुलिस के शौर्य, बलिदान, उत्कृष्ट कार्यशैली और राष्ट्र एवं समाज की सेवा के प्रति अटूट संकल्प का प्रतीक है। यह दिवस पुलिसकर्मियों को अपने कर्तव्यों के प्रति समर्पित रहने तथा प्रदेश की सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी का स्मरण कराता है।