🔥 TRENDING Bank of Maharashtra Targets $175 Milli... Car Falls into Deep Pit While Parking,... Maharashtra Drought: How Citizens Can... 38 वर्षीय रसीद अंसारी की रहस्यमयी मौत,... Uttar Pradesh’s Tier‑2 and Tier‑3 Citi... PM Modi Offers Condolences to Yogi Adi...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Religion

कानपुर जोन ADG अनुपम कुलश्रेष्ठ ने जनपदवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, सुरक्षित एवं खुशहाल समाज का दिया संदेश

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 08 Nov 2026, 01:26 PM 👁 64
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

दीपावली पर सुरक्षा, शांति और सामाजिक सद्भाव बनाए रखने का दिया संदेश, सुरक्षित एवं खुशहाल समाज के निर्माण का किया आह्वान।

कानपुर। दीपावली के पावन पर्व पर कानपुर जोन पुलिस परिवार की ओर से समस्त जनपदवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। कानपुर जोन की अपर पुलिस महानिदेशक (ADG) अनुपम कुलश्रेष्ठ ने सभी के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं खुशहाल जीवन की कामना की। ADG अनुपम कुलश्रेष्ठ ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि प्रकाश, उल्लास एवं खुशियों का यह पावन पर्व सभी के जीवन में नई ऊर्जा और सकारात्मकता का संचार करे। दीपों का यह महापर्व समाज में आपसी प्रेम, सौहार्द, भाईचारे एवं सद्भावना के प्रकाश को और अधिक प्रखर बनाए। उन्होंने कहा कि दीपावली के शुभ अवसर पर सभी को सुरक्षा, शांति एवं सामाजिक सद्भाव बनाए रखने का संकल्प लेना चाहिए और एक सुरक्षित, समृद्ध एवं खुशहाल समाज के निर्माण में अपना योगदान देना चाहिए। अंत में कानपुर जोन पुलिस परिवार की ओर से सभी जनपदवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की गई।
कानपुर पुलिस शुभ दीपावली
📲Get App