🔥 TRENDING Haryana Pan Masala Firm Evades Rs 116.... Haryana's Saini Highlights Jobs, Inves... Former Haryana Minister Phool Chand Mu... Rajasthan and MP Hit 6°C & 7°C as Fog... CG HC Criticises Bilaspur Municipal Co... SBI Clerk 2026 Prelims Cut‑Off Marks R...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

*कम पढ़े-लिखे होने के बावजूद सकारात्मक सोच से खड़ा किया सिंधी जागृति मिशन*

✍️ Reporter: Hira Lal Bhoorani 🗓 19 Nov 2026, 03:02 PM 👁 33
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
*कम पढ़े-लिखे होने के बावजूद सकारात्मक सोच से खड़ा किया सिंधी जागृति मिशन*
*लक्ष्मण दास मंगलानी ने समाजसेवा की कायम की मिसाल, 11 वर्षों से खोज रहे समाज के अनमोल रत्न*

*अब तक 150 से अधिक प्रतिभाओं और समाजसेवियों को कर चुके है सम्मानित*

खैरथल हीरालाल भूरानी
समाज में जागृति लाने और उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं को सम्मान दिलाने का संकल्प लेकर सिंधी जागृति मिशन किशनगढ़बास की स्थापना करने वाले संस्थापक लक्ष्मण दास मंगलानी आज समाजसेवा की एक प्रेरणादायक मिसाल बन चुके हैं। उन्होंने सीमित शिक्षा और परिस्थितियों की चुनौतियों के बावजूद अपनी सकारात्मक सोच, दृढ़ इच्छाशक्ति और परिवार के सहयोग से एक ऐसी पहल शुरू की, जिसके माध्यम से अब तक 150 से अधिक समाज के अनमोल रत्नों को सम्मानित किया जा चुका है। लक्ष्मण दास मंगलानी का जीवन भी अपने आप में संघर्ष और प्रेरणा का सफर है। उनका जन्म जिलौता गांव में हुआ, बचपन बल्लभग्राम में बीता और जयपुर में उनका पालन-पोषण हुआ। इसके बाद वे मुंबई गए और गुजरात में भी करीब पांच वर्षों तक व्यवसाय किया। जीवन के अलग-अलग पड़ावों और अनुभवों से गुजरते हुए उनके मन में समाज के लिए कुछ अलग करने का विचार आया। कम पड़े-लिखे होने के बावजूद उन्होंने अपनी सोच, मेहनत और दृढ़ इच्छाशक्ति से ऐसी मिसाल कायम की, जो आज समाज के लिए प्रेरणा बन रही है।
लक्ष्मण दस मंगलानी बताते हैं कि उन्हें सुधांशु जी महाराज का सत्संग सुनने का बहुत शौक था। उनके विचारों और प्रवचनों से उन्हें सकारात्मक ऊर्जा मिलती थी। इसी प्रेरणा से उनके मन में विचार आया कि समाज के हित में भी कोई ऐसा कार्य किया जाए, जिससे समाज में जागरूकता आए और अच्छे कार्य करने वाले लोगों को पहचान मिल सके।
सुधांशु जी महाराज से प्रेरित होकर उन्होंने विश्व जागृति मिशन की कार्यशैली से प्रेरणा ली और 15 जनवरी 2016 को सिंधी जागृति मिशन किशनगढ़‌बास की नींव सखी। शुरुआत में कम पढ़ा-लिखा होने के कारण उनके मन में संदिह था कि क्या वे इस संस्था को सफलतापूर्वक चला पाएंगे। लेकिन जब उन्होंने अपने जीवनसाथी से इस विषय पर चर्चा की तो उन्हें हौसला मिला। उनका विश्वास मजबूत हुआ कि यदि काम अपक्ष हो और नीयत साफ हो तो भगवान भी साथ देता है।
पिछले 11 वर्षों से वे सिंधी जागृति मिशन किशनगढ़‌बास के माध्यम से समाज के बीच से हर साल ऐसे अनमोल रत्नों को तलाशते हैं, जिन्होंने विपरीत परिस्थितियों में संघर्ष कर अपनी पहचान बनाई और समाज के लिए उल्लेखनीय कार्य किए हैं। उनका उद्देश्य केवल सम्मान करना नहीं, बल्कि ऐसे लोगों को समाज के सामने लाना है ताकि उनकी मेहनत और संघर्ष से नई पीढ़ी को प्रेरणा मिल सके। संस्था के माध्यम से उन्होंने अलग-अलग क्षेत्रों में संघर्ष कर सफलता हासिल करने वाले लोगों को सम्मानित किया। शुरुआत उन बच्चों से की गई जिन्होंने विषम परिस्थितियों के बावजूद शिक्षा और जीवन में आगे बढ़कर अपनी पाहचान बनाई। इसके बाद ऐसी 10 श्रेष्ठ विधवाओं को सम्मानित किया, जिन्होंने जीवनसाथी के निधन के बाद भी अपने परिवार और समाज में अपनी गरिमा बनाए रखी। इसके साथ ही विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के अभिभावकों, दिव्यांगजनों, सरकारी नौकरी प्राप्त करने वाले दिव्यांग युवाओं, झूलेलाल मंडल किशनगढ़बास सरकारी चिकित्सकों, सिंधी पत्रकारों, आंगनबाड़ी से जुड़े सिंधी महिलाओं, समाजसेवियों और सेवादारों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया। भारतीय सिंधु सभा खैरथल सहित समाज की विभिन्न संस्थाओं और संगठनों के योगदान को भी सम्मान दिया गया। विश्व रिकॉर्ड बनाने वाले बच्चों और पिता के निधन के बाद अपनी मां के साथ संघर्ष करते हुए आगे बढ़ने वाले बच्चों को भी मंच प्रदान किया गया।
लक्ष्मण दाम मंगलानी का कहना है कि भगवान ने उन्हें जो भी सेवा का अवसर दिया, उसे उन्होंने ईश्वर की सेवा समझकर पूरे मन से किया। उनका मानना है कि इंसान यदि कुछ करने की ठान ले तो कम पढ़ा-लिखा होने या आर्थिक परिस्थितियां कमजोर होने के बावजूद भी बहुत कुछ कर सकता है। विचार अच्छे हों और उद्देश्य समाजहित का हो तो रास्ते अपने आप बनते चले जाते हैं।
उनकी इस पूरी यात्रा में उनकी माता हरि देवी का आशीर्वाद महत्वपूर्ण रहा है।
📲Get App