🔥 ट्रेंडिंग गुना में देवउठनी एकादशी पर किसानों ने... 57वां अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल गोव... योगी आदित्यनाथ ने कहा, अयोध्या में प्र... नागालैंड में मतदाता सूची संशोधन का समय... 13 साल की प्रतीक्षा के बाद GTA 6 का भा... लुधियाना में 1500 से अधिक धावकों ने फि...
20 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
कालियागंज से भागलपुर पहुंचानी थी स्मैक, चथरियापीर में पुलिस ने दबोचा दंपती
अपराध

कालियागंज से भागलपुर पहुंचानी थी स्मैक, चथरियापीर में पुलिस ने दबोचा दंपती

✍️ रिपोर्टर: Raju Choudhary 🗓 26 सित. 2026, 01:59 PM 👁 115
यहाँ देखें: ▶️ YouTube
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

कालियागंज से भागलपुर पहुंचानी थी स्मैक, चथरियापीर में पुलिस ने दबोचा दंपती

कटिहार कोढ़ा थाना क्षेत्र के चथरियापीर स्थित आईटीबीपी कैंप के पास पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 204.9 ग्राम स्मैक के साथ पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, दोनों कालियागंज से स्मैक लेकर भागलपुर डिलीवरी के लिए जा रहे थे। पूर्णिया से ऑटो के जरिए चथरियापीर पहुंचे और भागलपुर जाने के लिए बस का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस को उनकी संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिली।

पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों को पकड़ लिया। मजिस्ट्रेट सह कोढ़ा अंचलाधिकारी संजीव कुमार की मौजूदगी में तलाशी लेने पर महिला के पर्स से एक पैकेट और उसके पति की जींस की जेब से एक पैकेट स्मैक बरामद होने की बात पुलिस ने कही है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विकास कुमार और उसकी पत्नी लुक्खी कुमारी, निवासी शांतिनगर मुखरी टोला, थाना गोपालपुर, जिला भागलपुर के रूप में बतायी गयी है।

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि स्मैक कहां से लाया गया था और इसकी डिलीवरी किसे दी जानी थी। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
📲Get App