🔥 TRENDING MP Government Accused of AI‑Generated... Madhya Pradesh chilli arrivals weigh o... Mohammed Siraj Omitted from India's Te... Indore Celebrates Dev Uthani Ekadashi... कमलपुर के पश्चिम टोला प्राथमिक विद्याल... કસરજીના મુવાડા દૂધ સહકારી મંડળીમાં મશી...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Jobs & Career

कालपी में विधानसभा स्तरीय रोजगार मेला–2026 का आयोजन, युवाओं को रोजगार के नए अवसरों से जोड़ने की पहल

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 20 Nov 2026, 06:55 PM 👁 18
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

कालपी विधायक विनोद चतुर्वेदी बोले– युवाओं को रोजगार से जोड़ना और उनके सपनों को नई उड़ान देना हमारी प्राथमिकता

जालौन (उरई)। युवाओं के उज्ज्वल भविष्य और उन्हें रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अंतर्गत जिला सेवायोजन कार्यालय, जालौन (उरई) द्वारा विधानसभा कालपी में विधानसभा स्तरीय रोजगार मेला–2026 का आयोजन किया गया। रोजगार मेले का आयोजन राजकीय डिग्री कॉलेज, कालपी में किया गया, जिसमें युवाओं को रोजगार के अवसरों से जोड़ने की पहल की गई।
इस अवसर पर कालपी विधायक विनोद चतुर्वेदी की सहभागिता रही। कार्यक्रम में जिला सेवायोजन अधिकारी आलोक मिश्रा, महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ. हर्षेन्द्र प्रताप सिंह, मुख्य विकास अधिकारी के.के. सिंह तथा जिलाधिकारी समीर (IAS) की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर विधायक विनोद चतुर्वेदी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार युवाओं को रोजगार, कौशल विकास और आत्मनिर्भरता से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। रोजगार मेले जैसे आयोजन युवाओं को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने और उनके भविष्य को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि कालपी विधानसभा के युवाओं को रोजगार के अधिक से अधिक अवसर उपलब्ध कराना और उनके सपनों को नई उड़ान देना उनकी प्राथमिकता है। युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में इस प्रकार के प्रयास आगे भी जारी रहेंगे।
📲Get App