🔥 TRENDING Vaishali Admin Issues Traffic Advisory... Jiri News Network Celebrates Its 22nd... Analyst Ambareesh Baliga Picks Arvind,... TrueRE Oriana to Invest Rs 750 Cr in F... Uttar Pradesh Revamps Tourism Policy t... Police Capture Murder Suspects in Zira...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Politics

कालपी में विकास को मिली नई रफ्तार, निपनियाँ से सिमहारा कासिमपुर मार्ग पर राधारानी मंदिर तक सड़क का लोकार्पण

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 20 Nov 2026, 06:14 PM 👁 21
Watch on: 📘 Facebook
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

गांवों तक विकास पहुंचाना प्राथमिकता, बेहतर सड़क संपर्क से ग्रामीणों को मिलेगी राहत।

कालपी (जालौन)। ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति देने के क्रम में ग्राम निपनियाँ से ग्राम सिमहारा कासिमपुर मार्ग स्थित राधारानी मंदिर तक नवनिर्मित सड़क का लोकार्पण संपन्न हुआ। कालपी विधायक विनोद चतुर्वेदी ने विधिवत रूप से सड़क निर्माण कार्य का लोकार्पण किया। कार्यक्रम ग्राम प्रधान महादेव यादव की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी जालौन के० के० सिंह की विशेष उपस्थिति रही। सड़क निर्माण कार्य पूर्ण होने से क्षेत्र के ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। बेहतर सड़क संपर्क से ग्रामीणों का यातायात सुगम होगा और क्षेत्र में जनसुविधाओं का भी विस्तार होगा। इस अवसर पर विकास कार्यों के प्रति प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए कहा गया कि गांव-गांव तक विकास की योजनाओं को पहुंचाना प्राथमिकता है। ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। कार्यक्रम के माध्यम से क्षेत्र के विकास, जनसेवा और ग्रामीण सुविधाओं के विस्तार के संकल्प को दोहराया गया।
📲Get App