🔥 ट्रेंडिंग परशदेपुर चौकी इंचार्ज मोहित शर्मा ने ठ... किला चौक में स्कॉर्पियो चेकिंग के दौरा... SPECIAL CAMPAIGN TO BEGIN TOMORROW AT... बेलूपुर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत... दारू थाना क्षेत्र में प्रकाश जनरल स्टो... देवेन्द्र बंजारा
20 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
स्थानीय

कलेक्टर विश्वकर्मा ने बल्देव बाग कम्पोस्ट प्लांट का निरीक्षण किया, महिलाओं के प्रयासों की प्रशंसा

✍️ रिपोर्टर: Pranav Gaur 🗓 25 अक्टू. 2026, 11:34 AM 👁 80
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा ने बल्देव बाग स्थित नगर निगम के 2 एमटीडी कम्पोस्ट प्लांट का निरीक्षण किया, जहाँ मंदिरों के फूलों से अगरबत्ती, गुलाल और पूजन सामग्री बनाई जाती है।

कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा, पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय और नगर निगम आयुक्त अग्रिम कुमार ने मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के अंतर्गत बल्देव बाग स्थित नगर निगम के 2 एमटीडी कम्पोस्ट प्लांट का निरीक्षण किया।

प्लांट में मंदिरों में चढ़ने वाले फूलों और अन्य सामग्री से अगरबत्ती, गुलाल तथा पूजन सामग्री का निर्माण किया जाता है।

इस दौरान अधिकारियों ने स्व-सहायता समूह की महिलाओं से संवाद किया और प्लांट में किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली।

कलेक्टर विश्वकर्मा ने महिलाओं के कार्य की सराहना करते हुए उन्हें उत्साहवर्धन किया।
📲Get App