🔥 ट्रेंडिंग परशदेपुर चौकी इंचार्ज मोहित शर्मा ने ठ... किला चौक में स्कॉर्पियो चेकिंग के दौरा... SPECIAL CAMPAIGN TO BEGIN TOMORROW AT... बेलूपुर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत... दारू थाना क्षेत्र में प्रकाश जनरल स्टो... देवेन्द्र बंजारा
20 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
कृषि

कलेक्टर विजय दयाराम ने मरवाही विकासखंड के धान उपार्जन केंद्रों का निरीक्षण किया

✍️ रिपोर्टर: देवान सिंह मराबी 🗓 17 नव. 2026, 05:39 PM 👁 81
यहाँ देखें: 📘 Facebook 📷 Instagram
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

मरवाही विकासखंड के लरकेनी, निमधा, सिवनी और भर्रीडांड़ में धान की गुणवत्ता, नमी, टोकन व्यवस्था और बारदानों की उपलब्धता की जाँच के लिए कलेक्टर ने व्यापक निरीक्षण किया।

कलेक्टर श्री विजय दयाराम ने आज मरवाही विकासखंड के धान उपार्जन केंद्रों—लरकेनी, निमधा, सिवनी और भर्रीडांड़—का निरीक्षण किया, जहाँ समर्थन मूल्य पर धान की खरीद प्रक्रिया की जाँच की गई।

निरीक्षण में धान की गुणवत्ता, नमी, टोकन पर्ची और बारदानों की उपलब्धता की विस्तृत जांच की गई। कलेक्टर ने समिति प्रबंधकों और फड़ प्रभारियों से खरीदी की प्रगति तथा व्यवस्था की जानकारी ली और किसानों को पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित प्रक्रिया सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने धान की निर्धारित नमी मानकों और गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने, टोकन व्यवस्था के सुचारू संचालन और बारदानों के उचित स्टैकिंग के निर्देश दिए, जिससे धान का व्यवस्थित भंडारण और रखरखाव हो सके। साथ ही उन्होंने पीडीएस एवं मिलर्स से प्राप्त बारदानों की संख्या की समीक्षा की।

कलेक्टर ने सभी केंद्रों में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं का निरीक्षण किया और कर्मचारियों को सतर्कता एवं जिम्मेदारी से कार्य करने तथा किसानों को किसी भी असुविधा से बचाने के निर्देश दिए। निरीक्षण में वनमंडल अधिकारी श्री कुमार निशांत भी उपस्थित थे।
📲Get App