🔥 ट्रेंडिंग छह महीने से ज्यादा पुरानी सीवरेज समस्य... सरदारशहर ब्लॉक नंबर 11 में कांग्रेस की... अनन्या पांडे ने कहा: जेन ज़ेड के पास प... गुजरात पुलिस ने 2026 भर्ती में 3,000 क... आसाम गुजरात के ग्लोबल बिज़नेस प्लेटफ़ॉ... गुजरात ने रतनमहाल में एकल बाघ के साथ प...
20 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

कलेक्टर ने स्वामित्व रजिस्ट्री का कार्य शीघ्र पूर्ण करने के दिए

✍️ रिपोर्टर: Manjur Mansoori Saif Khan 🗓 08 नव. 2026, 10:02 PM 👁 140
यहाँ देखें: ▶️ YouTube
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
कलेक्टर ने स्वामित्व रजिस्ट्री का कार्य शीघ्र पूर्ण करने के दिए निर्देश, जिले में अब तक 64 प्रतिशत कार्य पूरा

अमझोर सहकारी समिति के प्रबंधक को निलंबित करने के निर्देश

जिला प्रबंधक मार्कफेड को एक दिन अवैतनिक करने के निर्देश

कलेक्टर श्री पार्थ जायसवाल ने समय-सीमा की बैठक में स्वामित्व रजिस्ट्री, फसल नुकसान के सर्वेक्षण तथा रबी फसल के लिए रासायनिक खाद की उपलब्धता की समीक्षा की। उन्होंने स्वामित्व रजिस्ट्री का कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। जिले में अब तक 64 प्रतिशत स्वामित्व रजिस्ट्री का कार्य पूरा किया जा चुका है।

बैठक में अमझोर सहकारी समिति के प्रबंधक द्वारा निर्धारित पंजीयन लक्ष्य के विरुद्ध अधिक पंजीयन किए जाने पर कलेक्टर ने संबंधित प्रबंधक को निलंबित करने के निर्देश दिए। वहीं, बिना सूचना बैठक में अनुपस्थित रहने पर जिला प्रबंधक मार्कफेड को एक दिन अवैतनिक करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने सोयाबीन फसल में हुए नुकसान का सर्वेक्षण कराने तथा धान की क्रॉप कटिंग के निर्धारित नमूने समय-सीमा में पूर्ण कराने के निर्देश अनुविभागीय अधिकारियों को दिए।

बैठक में किसानों द्वारा रबी फसल के लिए रासायनिक खाद के उठाव तथा जिले में खाद की उपलब्धता की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को कार्यों की नियमित निगरानी करते हुए निर्धारित समय-सीमा में सभी कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

#shahdol
📲Get App