कलेक्टर के आदेश को भी ठेंगा! राशन कार्ड अनियमितता की जांच अधर में, जनदर्शन में फिर पहुंची शिकायत; अब आवास योजना पर भी उठे सवाल
तहसीलदार उमेश कुशवाहा सहित चार अधिकारियों को सौंपी गई थी जांच की जिम्मेदारी, 20 अगस्त तक मांगा गया था प्रतिवेदन; समय-सीमा बीतने के बाद भी कार्रवाई की स्थिति स्पष्ट नहीं
सूरजपुर। जिले के भैयाथान विकासखंड की ग्राम पंचायत डबरीपारा एवं बांसापारा में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत राशन कार्ड जारी करने में कथित अनियमितताओं का मामला अब प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। एक ही परिवार के सदस्यों के नाम अलग-अलग राशन कार्ड जारी होने, अपात्र व्यक्तियों को शासकीय खाद्यान्न योजना का लाभ मिलने तथा पात्रता संबंधी नियमों की अनदेखी किए जाने की शिकायत पर जिला प्रशासन ने चार सदस्यीय जांच दल गठित किया था। लेकिन जांच के लिए निर्धारित समय-सीमा समाप्त होने के बाद भी कार्रवाई की स्थिति स्पष्ट नहीं होने से मामला चर्चा में है। अब शिकायतकर्ता ने पुनः जनदर्शन में शिकायत प्रस्तुत की है। इस बार राशन कार्ड के साथ आवास योजना में भी कथित अनियमितताओं की जांच कराने की मांग उठाई गई है।
कलेक्टर खाद्य शाखा ने जारी किया था जांच आदेश
कार्यालय कलेक्टर (खाद्य शाखा), जिला सूरजपुर द्वारा आदेश क्रमांक GENS/65805/2026-SRJ FOOD, दिनांक 13 अगस्त 2026 (डिजिटल हस्ताक्षर दिनांक 14 अगस्त 2026) के माध्यम से जनशिकायत क्रमांक 792526009195 के संबंध में जांच दल का गठन किया गया था।
जांच दल में तहसीलदार भैयाथान श्री उमेश कुशवाहा को शामिल करते हुए चार अधिकारियों को जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।
जांच दल में शामिल अधिकारियों के नाम इस प्रकार हैं—
1. श्री उमेश कुशवाहा – तहसीलदार, भैयाथान।
2. श्री अनत्रेस एक्का – पंचायत निरीक्षक, भैयाथान।
3. श्री अतुल गुप्ता – खाद्य निरीक्षक, भैयाथान।
4. श्री सुरेन्द्र कुर्रे – खाद्य निरीक्षक, ओड़गी।
जिला प्रशासन ने जांच दल को संबंधित राशन कार्डों एवं हितग्राहियों का भौतिक सत्यापन करने, परिवार की वास्तविक स्थिति, पृथक रसोई, निवास और पात्रता की जांच करने तथा आवेदन पत्र, आधार आधारित ई-केवाईसी, निवास प्रमाण-पत्र एवं स्वीकृति संबंधी अभिलेखों का परीक्षण करने के निर्देश दिए थे।
एक परिवार के सदस्यों के नाम अलग-अलग राशन कार्ड जारी होने का आरोप
शिकायत में ग्राम पंचायत डबरीपारा एवं बांसापारा के कुछ परिवारों के संबंध में एक ही परिवार के सदस्यों के नाम अलग-अलग राशन कार्ड जारी होने की आशंका व्यक्त की गई थी। साथ ही गंभीर एवं लाइलाज बीमारी से पीड़ित परिवार तथा विधवा अथवा एकाकी महिला श्रेणी के अंतर्गत जारी राशन कार्डों की पात्रता पर भी प्रश्न उठाए गए थे।
शिकायत में जिन राशन कार्डों का उल्लेख किया गया है, उनमें—
- राशन कार्ड क्रमांक 226482291272 – मुखिया कलावती, पति ओमप्रकाश।
- राशन कार्ड क्रमांक 226481816534 – मुखिया निखिलेश नारायण, पिता ओमप्रकाश।
- राशन कार्ड क्रमांक 226485762589 – मुखिया हरीओम नारायण, पिता ओमप्रकाश।
- राशन कार्ड क्रमांक 226482032969 – मुखिया अंजलि, पति भूपेन्द्र।
- राशन कार्ड क्रमांक 223846570429 – मुखिया पार्वती, पति विनय कुमार दुबे।
शिकायतकर्ता ने इन सभी राशन कार्डों की पात्रता, पारिवारिक संबंधों, वास्तविक निवास, वैवाहिक स्थिति तथा एक से अधिक सक्रिय राशन कार्डों में नाम दर्ज होने की आशंका की जांच कराने की मांग की थी।
20 अगस्त तक प्रतिवेदन देने का था निर्देश, फिर कार्रवाई कहां?
कलेक्टर खाद्य शाखा के आदेश में जांच दल को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया था कि सभी तथ्यों एवं दस्तावेजों का परीक्षण कर जांच प्रतिवेदन 20 अगस्त 2026 तक कार्यालय में प्रस्तुत किया जाए। इसके बावजूद निर्धारित समय-सीमा बीत जाने के बाद भी जांच प्रतिवेदन और उस पर की गई कार्रवाई की स्थिति सामने नहीं आने से प्रशासनिक जवाबदेही पर सवाल उठ रहे हैं।
क्या जांच दल ने निर्धारित समय में जांच पूरी की? क्या जांच प्रतिवेदन कलेक्टर कार्यालय को सौंपा गया? यदि प्रतिवेदन प्रस्तुत किया जा चुका है तो उस पर क्या निर्णय लिया गया? और यदि जांच अब तक पूरी नहीं हुई है तो आदेश के पालन में विलंब के लिए जवाबदेही किसकी तय की गई?
इन प्रश्नों का उत्तर जिला प्रशासन को सार्वजनिक करना चाहिए।
जनदर्शन में पुनः शिकायत, अब आवास योजना भी जांच के दायरे में
पूर्व शिकायत पर अपेक्षित कार्रवाई की जानकारी सामने नहीं आने के बाद शिकायतकर्ता द्वारा पुनः जनदर्शन में आवेदन प्रस्तुत किया गया है। इस बार शिकायत में राशन कार्ड संबंधी कथित अनियमितताओं के साथ आवास योजना में भी संभावित अनियमितताओं का विषय उठाया गया है।
शिकायतकर्ता ने संबंधित हितग्राहियों की वास्तविक पारिवारिक स्थिति, पात्रता तथा शासकीय योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए प्रस्तुत दस्तावेजों की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।
इससे अब मामला केवल खाद्यान्न वितरण तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि आवास योजना के अंतर्गत लाभार्थियों के चयन और पात्रता की जांच का विषय भी प्रशासन के सामने आ गया है।
प्रशासनिक आदेश केवल कागजों तक सीमित रहेंगे?
एक ओर कलेक्टर कार्यालय द्वारा जांच दल गठित कर समय-सीमा निर्धारित की गई, दूसरी ओर शिकायतकर्ता को पुनः जनदर्शन में आवेदन प्रस्तुत करना पड़ा। ऐसे में जिला प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठना स्वाभाविक है।
अब देखना होगा कि जिला प्रशासन पूर्व में गठित जांच दल से प्रतिवेदन प्राप्त कर कार्रवाई करता है या नहीं। साथ ही आवास योजना से संबंधित नई शिकायत की स्वतंत्र एवं निष्पक्ष जांच कर वास्तविक तथ्यों को सार्वजनिक किया जाता है या नहीं।
बड़ा सवाल यही है कि जब कलेक्टर के आदेश से जांच दल गठित हो चुका था और जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि भी निर्धारित थी, तो फिर अब तक कार्रवाई की स्थिति स्पष्ट क्यों नहीं है? क्या सरकारी आदेशों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए भी शिकायतकर्ता को बार-बार जनदर्शन के चक्कर लगाने पड़ेंगे?