🔥 ट्रेंडिंग छह महीने से ज्यादा पुरानी सीवरेज समस्य... सरदारशहर ब्लॉक नंबर 11 में कांग्रेस की... अनन्या पांडे ने कहा: जेन ज़ेड के पास प... गुजरात पुलिस ने 2026 भर्ती में 3,000 क... आसाम गुजरात के ग्लोबल बिज़नेस प्लेटफ़ॉ... गुजरात ने रतनमहाल में एकल बाघ के साथ प...
20 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
धर्म

कालकाजी में छठ महापर्व पर रिम्पल नरूला गुप्ता ने दी शुभकामनाएं।

✍️ रिपोर्टर: Rajeev Kumar Sharma 🗓 16 नव. 2026, 12:19 AM 👁 343
यहाँ देखें: ▶️ YouTube 📘 Facebook 📷 Instagram
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

छठ महापर्व पर कालकाजी के विभिन्न घाटों पर पहुंचीं समाजसेविका रिम्पल नरूला गुप्ता,

छठ महापर्व पर कालकाजी के विभिन्न घाटों पर पहुंचीं समाजसेविका**नई दिल्ली, 15 नवंबर।** छठ महापर्व के पावन अवसर पर कालकाजी की प्रख्यात समाजसेविका रिम्पल नरूला गुप्ता ने क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों पर पहुंचकर श्रद्धालुओं के साथ पर्व मनाया। इस दौरान उन्होंने गोविंदपुरी मेट्रो स्टेशन, बाल मुकुंद खंड समारोह स्थल और तिलक खंड स्थित छठ घाट पर पहुंचकर छठी मैया का आशीर्वाद लिया और व्रतियों एवं श्रद्धालुओं को महापर्व की शुभकामनाएं दीं।

तीनों ही घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और भक्ति का अद्भुत माहौल देखने को मिला। रिम्पल नरूला गुप्ता ने क्षेत्रवासियों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों का उन्हें अपनी बहन और बेटी के रूप में जो स्नेह मिलता है, वह उनके लिए बेहद खास है। सभी के बीच रहकर इस पावन पर्व को मनाना उनके लिए सौभाग्य की बात है।

उन्होंने छठी मैया और भगवान भास्कर से समस्त क्षेत्रवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।रिम्पल नरूला गुप्ता,
📲Get App