🔥 TRENDING Headlines Today PM Modi to Inaugurate Nitish Setu Brid... Body of Missing Jalandhar Youth Found... New SGPC General Secretary Gurpreet Si... Harjinder Dhami Elected President of S... Jalandhar: Youth Found Dead After Two-...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

कुकती सरई में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता सत्र आयोजित

✍️ Reporter: Rishabh Gupta 🗓 20 Nov 2026, 03:01 PM 👁 10
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

बैगा बाहुल्य ग्राम कुकती सरई में कलेक्टर के निर्देशन में बाल विवाह के दुष्परिणामों और कानूनी दंडों पर जागरूकता सत्र आयोजित किया गया।

कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे के निर्देशन तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्री विनोद परस्ते के मार्गदर्शन में तहसील मवई के बैगा बाहुल्य ग्राम कुकती सरई में वन स्टॉप सेंटर द्वारा बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत विशेष जागरूकता सत्र आयोजित किया गया।

वन स्टॉप सेंटर प्रशासक सुश्री प्रेरणा मर्सकोले ने ग्रामीणों को बाल विवाह के दुष्परिणामों, बाल अधिकारों एवं संबंधित कानूनी प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 18 वर्ष से कम आयु की लड़की एवं 21 वर्ष से कम आयु के लड़के का विवाह कानूनन अपराध है, जिसके विरुद्ध दो वर्ष तक का कारावास और एक लाख रुपये तक का जुर्माना निर्धारित है। साथ ही पॉक्सो अधिनियम, बाल श्रम, लिंग आधारित हिंसा, लिंग परीक्षण एवं दहेज प्रतिबंध अधिनियम के बारे में भी जागरूक किया गया।

पैरालीगल वॉलेंटियर श्रीमती शिखा श्रीवास्तव ने निःशुल्क विधिक सहायता, पीड़ित प्रतिकर योजना, हिट एंड रन योजना, किशोर न्याय अधिनियम एवं साइबर सुरक्षा संबंधी प्रावधानों की जानकारी प्रदान की। उन्होंने टोल‑फ्री नंबर 15100 के माध्यम से विधिक सहायता प्राप्त करने की सुविधा के बारे में बताया। इस दौरान महिला हेल्पलाइन 181, पुलिस हेल्पलाइन 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, साइबर हेल्पलाइन 1930 तथा जिला बाल विवाह रोकथाम नियंत्रण कक्ष का दूरभाष नंबर 07642‑252699 भी साझा किया गया।

सुश्री मर्सकोले ने बच्चों की शिक्षा को प्रोत्साहित करने तथा उन्हें बाल श्रम से दूर रखने की अपील की, जिससे भविष्य में बाल विवाह जैसी सामाजिक बुराइयों को जड़ से समाप्त किया जा सके।
📲Get App