🔥 TRENDING हाजीपुर में महिला सब-इंस्पेक्टर को रिश... Ri-Bhoi Police Arrest Two in Barakilli... Delhi Man Arrested for Recruiting Teen... Muzaffarpur Municipal Board Meeting Ad... Bus collides with CNG tempo in Garha,... Tractor with sand overload kills 22-ye...
26 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

कक्षा 1 से 5 तक के 118 विद्यार्थियों को स्कूली बैग व पाठ्य सामग्री बांटी

✍️ Reporter: Vipin Singhal 🗓 26 Nov 2026, 09:42 PM 👁 21
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
सेवा परमो धर्मः ग्रुप एवं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ मुहिम के संस्थापक बाबूलाल बैरवा के संयुक्त तत्वावधान में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय आलनपुर में कक्षा 1 से 5 तक के सभी विद्यार्थियों को बैग एवं पाठ्य सामग्री वितरित की गई।

अवधेश शर्मा ने बताया कि संस्था प्रधान राजेश कुमार शर्मा ने कुछ विद्यार्थियों के पास बैग एवं पाठ्य सामग्री की कमी की जानकारी दी। ग्रुप ने कक्षा 1 से 5 तक के सभी 118 विद्यार्थियों को स्कूली बैग देन े का निर्णय किया। इसके साथ ही बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ मुहिम के प्रेरक बाबूलाल बैरवा सेवानिवृत संस्था प्रधान ने भी विद्यार्थियों गणित एवं अंग्रेजी की एक-एक तथा हिन्दी की दो-दो कॉपी के साथ पेन पेंसिल इरेजर और शॉपनर वितरित किया।

ग्रुप सदस्य डॉ. आर पी गुप्ता, डॉ. अंजनी मथुरिया, मदन लाल बैरवा, राधेश्याम जैन, सीताराम शर्मा, मंगल सिंह नरूका, विजय मीना, पुलिस कोतवाली से शैतान सिंह गुर्जर, स्कूल स्टाफ से प्रधानाचार्य राजेश कुमार शर्मा, मीना शर्मा एवं साक्षी जैन आद ि उपस्थित रहे।
📲Get App