🔥 TRENDING Haryana Pan Masala Firm Evades Rs 116.... Haryana's Saini Highlights Jobs, Inves... Former Haryana Minister Phool Chand Mu... Rajasthan and MP Hit 6°C & 7°C as Fog... CG HC Criticises Bilaspur Municipal Co... SBI Clerk 2026 Prelims Cut‑Off Marks R...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Defence

कांकेर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता! जंगल-पहाड़ी क्षेत्र में नक्सल डम्प बरामद, हथियार और विस्फोटक सामग्री जब्त

✍️ Reporter: Devendra Kumar पोया 🗓 17 Nov 2026, 01:46 PM 👁 76
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
कांकेर। जिले के कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मोदेमरका और मिच्चेबेड़ा के बीच जंगल-पहाड़ी इलाके में सर्चिंग अभियान के दौरान सुरक्षाबलों ने नक्सल डम्प बरामद करने में बड़ी सफलता हासिल की है। संयुक्त कार्रवाई में हथियार, विस्फोटक सामग्री सहित अन्य नक्सली सामान बरामद किया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 16 नवंबर को जिला बल, बीएसएफ और बीडीएस की संयुक्त टीम द्वारा क्षेत्र में सघन सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान नक्सल डम्प का पता चला। मौके से एक भारमार बंदूक, लगभग एक किलो संदिग्ध आईईडी मैकेनिज्म, करीब एक किलो गन पाउडर और दो डेटोनेटर सहित अन्य सामग्री बरामद की गई। बरामद आईईडी और विस्फोटक सामग्री को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।

यह कार्रवाई पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज बद्री नारायण मीणा, बीएसएफ डीआईजी दीपक तिवारी, कांकेर पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा एवं बीएसएफ के अधिकारियों के मार्गदर्शन में की गई।

पुलिस के अनुसार, नक्सल प्रभावित सीमावर्ती क्षेत्रों में जिला बल और बीएसएफ द्वारा संयुक्त सर्चिंग अभियान लगातार जारी है। क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए सुरक्षा बल अतिरिक्त सतर्कता बरत रहे हैं।
📲Get App