🔥 ट्रेंडिंग ਐਡਵੋਕੇਟ ਹਰਜਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਧਾਮੀ ਬਣੇ ਛੇਵੀਂ ਵਾ... लक्ष्मीपूजनाच्या दिवशी हडपसरमध्ये ४७ ल... एएमडी के शेयर प्रीमार्केट में 5% गिरे भारत ने सितंबर में अमेरिकी ट्रेजरी होल... हैदराबाद में सोने की कीमतें 20 नवंबर,... तेलंगाना ने जारी किया नया कर्मचारियों...
20 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
अपराध

कांकेर में मॉडिफाइड साइलेंसर पर पुलिस ने 35,300 रुपये का चालान जारी किया

✍️ रिपोर्टर: Laxman singh दर्रो 🗓 19 नव. 2026, 06:08 PM 👁 54
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

कांकेर यातायात पुलिस ने 8 मोटरसाइकिलों पर मॉडिफाइड साइलेंसर के लिए चालान जारी किया और अवैध साइलेंसर जब्त किए।

कांकेर शहर में मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर तेज और कर्कश आवाज निकालने वाले वाहन चालकों के खिलाफ यातायात पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। इस दौरान 8 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्रवाई करते हुए कुल 35,300 रुपये का चालान किया गया।

पुलिस अधीक्षक निखिल अशोक कुमार राखेचा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश साहू के मार्गदर्शन में यातायात प्रभारी दीपक साव के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया। जांच के दौरान मॉडिफाइड साइलेंसर, बिना नंबर प्लेट और बिना बीमा सहित यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई।

पुलिस ने वाहन चालकों को सख्त हिदायत देते हुए कंपनी द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप साइलेंसर का उपयोग करने की समझाइश दी। तेज और कर्कश आवाज से बुजुर्गों, बच्चों एवं आम नागरिकों को परेशानी होती है तथा ध्वनि प्रदूषण भी फैलता है।

कांकेर पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर उत्पात मचाने वाले वाहन चालकों की वाहन नंबर सहित वीडियो बनाकर यातायात पुलिस के मोबाइल नंबर 9479192979 पर भेजें। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
📲Get App