🔥 ट्रेंडिंग अंबेडकर नगर में पुलिस अधीक्षक प्राची स... यातायात नियमों के उल्लंघन पर तिजारा पु... हरियाणा पान मसाला निर्माता द्वारा 116.... हरियाणा के सैनी ने बताया कि रोजगार, नि... पूर्व हरियाणा मंत्री फूल चंद मुल्लाना,... राजस्थान और MP में 6°C एवं 7°C तापमान,...
20 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

कांकेर में किराना दुकान पर महिला से छेड़छाड़, 49 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार!

✍️ रिपोर्टर: Devendra Kumar पोया 🗓 23 अक्टू. 2026, 06:26 PM 👁 95
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
कांकेर में महिला से छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि किराना दुकान में सामान खरीदने पहुंचे व्यक्ति ने महिला का हाथ पकड़कर अनुचित बातें कीं।

मामला सिटी कोतवाली कांकेर क्षेत्र का है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर ग्राम हाटकोगेंरा निवासी 49 वर्षीय मनोज साहू को गिरफ्तार किया। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया गया है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक निखिल अशोक कुमार राखेचा के निर्देशन में की गई। कांकेर पुलिस ने महिलाओं से संबंधित अपराधों की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की है।

कांकेर से देवेंद्र कुमार की रिपोर्ट, नीड न्यूज़ 24 प्रेस
📲Get App