🔥 TRENDING Raj Thackeray Criticizes NCP-SP Over D... Congress Seeks Akhilesh Yadav as UP CM... Yogi Adityanath Highlights BJP's Etern... Delimitation Commission Caps State Ass... वाराणसी पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल को... Sikkim Nears First Rail Link as 14 Tun...
28 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

कांकेर में घर में घुसकर चाकू दिखाने और जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

✍️ Reporter: Devendra Kumar पोया 🗓 28 Nov 2026, 05:55 PM 👁 25
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
कांकेर। सिटी कोतवाली पुलिस ने घर में घुसकर चाकू दिखाते हुए जान से मारने की धमकी देने के मामले में नासीर खान (28 वर्ष), निवासी गंगानगर अन्नपूर्णापारा कांकेर को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक 27 नवंबर की रात आरोपी ने आनंद राम नेताम के घर के सामने गाली-गलौज की। विरोध करने पर दरवाजे को लात मारकर घर में घुसा और चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। शिकायत पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया गया है।

पुलिस ने आरोपी को 28 नवंबर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक निखिल अशोक कुमार राखेचा के निर्देशन, एएसपी योगेश साहू के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी हरीश पाटील के पर्यवेक्षण में की गई।
📲Get App