🔥 ट्रेंडिंग When Will Government Schools Be Freed... हिमंत ने दिल्ली में विदेश मंत्री से मु... डेनमार्क ने यूएस और ग्रीनलैंड के साथ स... नागालैंड में बच्चों में विटामिन A की क... अमर फाल्कन ने भारत से अफ्रीका तक 3,000... वाराणसी में राज्य महिला आयोग की सदस्य...
20 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
सरकारी योजना

कांकेर में गौवंश संरक्षण को मिलेगी नई रफ्तार, 9 गौठान बनेंगे गोधाम!

✍️ रिपोर्टर: Devendra Kumar पोया 🗓 14 अक्टू. 2026, 03:25 PM 👁 95
यहाँ देखें: 📘 Facebook
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
कांकेर जिले में गौवंश संरक्षण को लेकर बड़ी पहल! जिले के 9 गौठानों को गोधाम के रूप में विकसित करने की दिशा में कदम बढ़ाया गया है। जिला पंचायत सभाकक्ष में गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष सोनसाय साहू की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में इन गौठानों के पंजीयन के लिए राज्य आयोग को प्रस्ताव भेजने की अनुशंसा की गई।

चारामा, भानपुरी, लखनपुरी, नवागांव भावगीर, गढ़ पिछवाड़ी, बेवरती, भानुप्रतापपुर, तराई घोटिया और लोहत्तर के गौठान इस प्रस्ताव में शामिल हैं। अब राज्य आयोग की प्रक्रिया के बाद इन गौठानों के गोधाम के रूप में पंजीयन पर आगे की कार्रवाई होगी।
📲Get App