🔥 ट्रेंडिंग पीएम मोदी के बिहार दौरे को लेकर वैशाली... Jiri News Network Celebrates Its 22nd... मिडकैप शेयरों के लिए अंबरीश बलिगा की त... तीन राज्यों में 110 TPD क्षमता के पांच... उत्तर प्रदेश ने बजट होटलों, होमस्टे और... जिरकपुर में पुलिस ने हत्या के आरोपी को...
20 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

काजल गोंड(17) हत्याकांड के मुख्य आरोपी भानु प्रताप तिवारी ने बुधवार को एफसीटी-तीन न्यायालय में समर्पण कर दिया।

✍️ रिपोर्टर: ANAND KUMAR PANDEY 🗓 08 नव. 2026, 10:47 AM 👁 63
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

अभियोजन के अनुसार, 20 अक्तूबर की रात करीब नौ बजे काजल घर के बगल में रहने वाले भानु प्रताप तिवारी के यहां लैपटॉप और मोबाइल देने गई थी। इसके बाद वह रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गई। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई पता नहीं चल सका। परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन निराशा ही हाथ लगी। बहन की तहरीर पर गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज हुई थी, उसने भानू पर आरोप लगाया था।

बलिया जिले के पकड़ी थाना क्षेत्र के मुजही गांव निवासी काजल गोंड(17) हत्याकांड के मुख्य आरोपी भानु प्रताप तिवारी ने बुधवार को एफसीटी-तीन न्यायालय में समर्पण कर दिया। न्यायालय ने आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में लेते हुए जेल भेज दिया।

अभियोजन के अनुसार, 20 अक्तूबर की रात करीब नौ बजे काजल घर के बगल में रहने वाले भानु प्रताप तिवारी के यहां लैपटॉप और मोबाइल देने गई थी। इसके बाद वह रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गई। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई पता नहीं चल सका। परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन निराशा ही हाथ लगी। बहन की तहरीर पर गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज हुई थी, उसने भानू पर आरोप लगाया था।

बाद में गाजीपुर जिले के मुहम्मदाबाद क्षेत्र में नदी किनारे एक अटैची के अंदर काजल का शव बरामद हुआ। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने पोस्टमार्टम हाउस में कपड़ों के आधार पर शव की पहचान की थी। इस घटना के सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी। मामले में भानु प्रताप तिवारी को मुख्य आरोपी बनाया गया था।
📲Get App