अपराध
कंबल लेकर लौट रहे मजदूर को वाहन ने टक्कर मारी:मंदसौर बिहार के युवक के सिर में लगे 10 टांके,
मंदसौर के नया खेड़ा में मंगलवार रात कंबल लेकर कमरे पर लौट रहे मजदूर को अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में वह सड़क पर गिरकर घायल हो गया। उसके सिर में करीब 10 टांके आए हैं, जबकि हाथ में भी चोट लगी है। जिला अस्पताल में उसका इलाज जारी है।
घायल की पहचान अवधेश कुमार पिता भूदेव कोड़ा के रूप में हुई है। वह बिहार के मुंगेर जिले का रहने वाला है और पिछले एक महीने से मंदसौर में मजदूरी कर रहा है। नया खेड़ा इलाके में बिजली विभाग का काम चल रहा है, जहां वह अन्य मजदूरों के साथ काम करता है।
रास्ते से गुजर रहे लोगों ने अस्पताल पहुंचाया
मंगलवार रात ठंड बढ़ने पर अवधेश कंबल लेने गया था। लौटते समय मोटरसाइकिल सवार ने उसे टक्कर मार दी और मौके से भाग गया। वहां से गुजर रहे लोगों ने निजी वाहन से उसे जिला अस्पताल पहुंचाया।
अवधेश के साथी गौतम ने बताया कि वे सभी पिछले एक महीने से यहां काम कर रहे हैं। हादसे के समय वे कमरे पर थे। फोन पर सूचना मिलने के बाद वे जिला अस्पताल पहुंचे।