🔥 TRENDING HBDRF demands Meghalaya govt recognise... Shillong Cherry Blossom Festival 2026... Mla zakir Meghalaya Approves Sixth State Pay Com... Punjab native to lead education system... Gurmeet Kaur Tops Essay Competition in...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
National

कभी लाल आतंक के साये में रहा माचपल्ली, अब किसानों तक पहुंच रही सरकार की योजनाओं की जानकारी...!

✍️ Reporter: Laxman singh दर्रो 🗓 14 Nov 2026, 02:34 PM 👁 83
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

पंखाजूर /सुदूर वनांचल के गांव में पहुंचे भाजपा किसान मोर्चा के जिला सह मीडिया प्रभारी लक्ष्मण कुलदीप, कृषक उन्नति योजना के तहत ₹13,839 प्रति एकड़ आदान सहायता की दी जानकारी* कभी लाल

कभी लाल आतंक के साये में रहा माचपल्ली, अब किसानों तक पहुंच रही सरकार की योजनाओं की जानकारी...!

पंखाजूर /सुदूर वनांचल के गांव में पहुंचे भाजपा किसान मोर्चा के जिला सह मीडिया प्रभारी लक्ष्मण कुलदीप, कृषक उन्नति योजना के तहत ₹13,839 प्रति एकड़ आदान सहायता की दी जानकारी*

कभी लाल आतंक के साये में रहने वाले सुदूर वनांचल क्षेत्र में अब शासन की योजनाओं और विकास की जानकारी ग्रामीणों तक पहुंचाने की पहल की जा रही है। संगम और छोटे बेठिया के बीच स्थित ग्राम पंचायत माचपल्ली में भाजपा किसान मोर्चा के जिला सह मीडिया प्रभारी लक्ष्मण कुलदीप ने पहुंचकर किसानों को छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा दी जा रही किसान हितैषी सौगातों की जानकारी दी।

इस दौरान उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ की सुशासन सरकार अन्नदाताओं के सम्मान और खेती की लागत में राहत देने के लिए प्रतिबद्ध है। कृषक उन्नति योजना के तहत पात्र किसानों को अब ₹13,839 प्रति एकड़ की आदान सहायता मिलेगी। योजना की विशेषता बताते हुए उन्होंने कहा कि यदि किसान 21 क्विंटल प्रति एकड़ से कम धान की बिक्री करते हैं, तब भी सत्यापित बोए गए रकबे के आधार पर मिलने वाली सहायता राशि में कोई कटौती नहीं होगी।

लक्ष्मण कुलदीप ने किसानों को योजना की जानकारी देते हुए कहा कि सरकार का उद्देश्य किसानों को आर्थिक संबल प्रदान करना और उनकी मेहनत का सम्मान करना है। उन्होंने ग्रामीण किसानों से शासन की योजनाओं की जानकारी रखने तथा पात्रतानुसार उनका लाभ लेने की अपील की।

गौरतलब है कि कभी नक्सल प्रभावित क्षेत्र के रूप में पहचाने जाने वाले इस दूरस्थ गांव तक पहुंचकर किसानों के बीच योजनाओं की जानकारी साझा करना ग्रामीण स्तर पर जनजागरूकता की पहल है।

कार्यक्रम में ग्राम पंचायत के सरपंच, ग्रामवासी एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे। इस अवसर पर किसानों ने भी सरकार की योजनाओं को लेकर अपनी जानकारी और विचार साझा किए।

किसानों का सम्मान और अन्नदाताओं की समृद्धि ही सुशासन सरकार की प्राथमिकता है।,,,,,,,,
📲Get App