🔥 TRENDING Bihar Govt Removes KS Dwivedi as Polic... Githori Villagers Protest Against Pond... कल वकीलों का प्रदर्शन,आज नगर निगम कर्म... Rahul Gandhi’s Shiva‑Parvati post spar... ग्राम पंचायत पिंडखर में 50 वर्ष से बिन... अब मतदाता खुद समझेंगे ईवीएम और वीवीपैट...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Health

झाँसी रेलवे स्टेशन पर गूंजी नन्ही किलकारी, RPF की तत्परता से सुरक्षित हुआ महिला यात्री का प्रसव

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 10 Nov 2026, 11:29 AM 👁 90
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

जच्चा-बच्चा दोनों सुरक्षित, मेडिकल कॉलेज में कराया गया भर्ती; RPF की संवेदनशीलता और कर्तव्यनिष्ठा की हो रही सराहना

झाँसी, उत्तर प्रदेश। झाँसी रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल (RPF) की तत्परता और मानवीय संवेदनशीलता की एक सराहनीय मिसाल देखने को मिली। ऑपरेशन मातृशक्ति के तहत RPF स्टाफ ने एक महिला यात्री को प्रसव पीड़ा होने पर तत्काल सहायता उपलब्ध कराई।
RPF जवानों ने बिना देर किए रेलवे चिकित्सक से संपर्क कर आवश्यक चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई। RPF स्टाफ की तत्परता और रेलवे चिकित्सक के सहयोग से महिला यात्री का सुरक्षित प्रसव कराया गया। महिला ने एक स्वस्थ पुत्र को जन्म दिया। प्रसव के बाद जच्चा और बच्चा दोनों को सुरक्षित रूप से मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय देखरेख के लिए भर्ती कराया गया। इस सराहनीय कार्य से RPF जवानों ने एक बार फिर साबित कर दिया कि रेलवे सुरक्षा बल केवल यात्रियों की सुरक्षा ही नहीं, बल्कि जरूरत के समय उनकी सहायता और जीवन की रक्षा के लिए भी पूरी संवेदनशीलता के साथ तत्पर रहता है। RPF की त्वरित कार्रवाई, मानवीय दृष्टिकोण और कर्तव्यनिष्ठा की हर ओर सराहना हो रही है।
📲Get App