🔥 TRENDING पूर्णिया लोकसभा क्षेत्र में विकास कार्... Himachal Pradesh Legislative Assembly... Governor Opens Winter Travel Exhibitio... Yogi Adityanath's Mother Passes Away a... Chief Minister to Depart for Uttarakha... 27-Year-Old Arrested After Impersonati...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Defence

झांसी में सड़क सुरक्षा पखवाड़े का शुभारंभ, डीएम और एसएसपी ने प्रचार वाहनों को दिखाई हरी झंडी

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 17 Nov 2026, 04:15 PM 👁 62
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

सड़क सुरक्षा के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए चलाया जाएगा जागरूकता अभियान

झांसी। जनपद में 16 नवंबर 2026 को सड़क सुरक्षा पखवाड़े का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी गौरांग राठी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना तथा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति सजग बनाना है। प्रचार वाहनों के माध्यम से जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों को यातायात नियमों के पालन, सुरक्षित वाहन संचालन और सड़क सुरक्षा के महत्व के प्रति जागरूक किया जाएगा।
इस कार्यक्रम में विभिन्न स्टेकहोल्डर विभागों के अधिकारियों एवं प्रतिनिधियों, वाहन डीलर्स, ट्रैफिक वार्डन्स तथा वाहन यूनियन के पदाधिकारियों ने सहभागिता की। इस अवसर पर अधिकारियों ने सड़क सुरक्षा को सामूहिक जिम्मेदारी बताते हुए आमजन से यातायात नियमों का पालन करने और सुरक्षित सफर सुनिश्चित करने की अपील की।
📲Get App