🔥 TRENDING મટોડા માં ઘરમાંથી કોડેઈનવાળી કફ સિરપની... गांव हारनी खुर्द में श्री अखंड पाठ साह... Kashmir Experiences Sub‑Zero Temperatu... CineInfinity publishes advance booking... Ramayana Sets Record for Lowest Single... From Quilt Worker to AICC Secretary: Y...
26 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

झाँसी में सड़क सुरक्षा पखवाड़ा: अवैध पार्किंग और ड्रंकन ड्राइव के खिलाफ परिवहन विभाग की कार्रवाई।

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 26 Nov 2026, 01:24 PM 👁 22
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

सड़क किनारे अवैध पार्किंग और शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर परिवहन विभाग सख्त, 24 वाहनों के चालान

झाँसी, उत्तर प्रदेश। सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के अंतर्गत परिवहन विभाग झाँसी द्वारा 25 नवंबर 2026 को यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान मार्गों के किनारे अवैध रूप से खड़े वाहनों तथा शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। चेकिंग में सड़क किनारे अवैध रूप से खड़े 22 वाहनों और ड्रंकन ड्राइव के 2 वाहनों के विरुद्ध चालान की कार्रवाई की गई। इस दौरान परिवहन विभाग की टीम ने वाहन चालकों एवं आम नागरिकों को सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने और सड़क सुरक्षा नियमों के पालन के प्रति जागरूक किया। लोगों को सड़क किनारे अनाधिकृत रूप से वाहन खड़ा न करने तथा शराब पीकर वाहन न चलाने की सलाह दी गई। परिवहन विभाग द्वारा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और सुरक्षित यातायात सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सड़क सुरक्षा पखवाड़े के तहत लगातार जागरूकता एवं प्रवर्तन अभियान चलाए जा रहे हैं।
📲Get App