🔥 TRENDING Arjun Kanungo Teams Up with Charlie Je... Gokul Dairy Raises Milk Price by ₹6, B... India Faces Ongoing Drought Conditions... Samantha, Raj Nidimoru Welcome Baby Bo... UP Woman Dies 8 Months After Marriage;... Thieves Leap Over Wall, Enter Through...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

झांसी GRP पुलिस ने ट्रेन में चोरी करने वाले शातिर चोर को किया गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल बरामद

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 16 Nov 2026, 07:38 PM 👁 56
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

ट्रेनों में चोरी करने वालों पर GRP का शिकंजा, झांसी पुलिस की चेकिंग में आरोपी गिरफ्तार; यात्रियों की सुरक्षा को लेकर अभियान तेज

झांसी। यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और ट्रेनों में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से SP GRP झांसी के निर्देशन में लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत थाना GRP झांसी पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। GRP झांसी की टीम ने ट्रेनों में चोरी करने वाले एक चोर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से चोरी का एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 12 हजार रुपये बताई जा रही है। पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। वहीं, GRP पुलिस यात्रियों की सुरक्षा को लेकर लगातार ट्रेनों और रेलवे परिसर में चेकिंग अभियान चला रही है, ताकि चोरी और अन्य आपराधिक घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।
📲Get App