🔥 TRENDING पूर्णिया लोकसभा क्षेत्र में विकास कार्... Himachal Pradesh Legislative Assembly... Governor Opens Winter Travel Exhibitio... Yogi Adityanath's Mother Passes Away a... Chief Minister to Depart for Uttarakha... 27-Year-Old Arrested After Impersonati...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

झारखंड स्थापना दिवस पर साहिबगंज में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन

✍️ Reporter: Muddin Shekh 🗓 15 Nov 2026, 02:02 PM 👁 90
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

सदर अस्पताल साहिबगंज के सौजन्य से श्रीकुंड बाजार में रक्तदान शिविर चल रहा है, जिसमें माननीय विधायक निसात आलम और डॉ. सरिता टुडू सहित कई अतिथियों ने उद्घाटन किया।

आज 15 नवंबर को झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर, ब्लड सेंटर, सदर अस्पताल साहिबगंज के सौजन्य से श्रीकुंड बाजार, भोजन स्थल (जायका रेस्टोरेंट के बगल में) स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया।

मुख्य अतिथि माननीय विधायक, पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र की श्रीमती निसात आलम, सिविल सर्जन साहिबगंज के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सरिता टुडू तथा प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी पतना डॉ. समसुल हक की गरिमामयी उपस्थिति रही।

सभी अतिथियों ने संयुक्त रूप से शिविर का उद्घाटन किया और शिविर अभी भी जारी है।

सभी से अपील है कि यदि आप रक्तदान करने के योग्य हैं, तो शिविर में पहुंचकर स्वेच्छा से रक्तदान करें और इस नेक कार्य में आगे आएं।
📲Get App