🔥 TRENDING ಎಲ್ಲ ಧರ್ಮಗಳ ವಧು-ವರರ ಪರಿಚಯ ಮಹಾಮೇಳಾವ – ನ... Prabhat Kumar AAjhokopa Mataili Khemch... 54th International Emmy Awards 2026: W... કોન્ટ્રાક્ટરે રોડ પર ગ્રીલની વેલ્ડિંગ... Dangal TV to Debut New Romantic Drama... जहानाबाद में सरकारी स्कूल के शिक्षकों...
24 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

जयपुर रेंज आईजी राहुल प्रकाश ने किया दौसा जिले का दौरा, पुलिस थानों का किया निरीक्षण आमजन की परिवेदनाएं सुनकर जनसुनवाई की, पुलिस अधिकारियों की अपराध समीक्षा बैठक लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

✍️ Reporter: Suraj Poswal 🗓 24 Nov 2026, 11:23 AM 👁 20
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
जयपुर रेंज आईजी राहुल प्रकाश ने किया दौसा जिले का दौरा, पुलिस थानों का किया निरीक्षण
आमजन की परिवेदनाएं सुनकर जनसुनवाई की, पुलिस अधिकारियों की अपराध समीक्षा बैठक लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

दौसा। जयपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक राहुल प्रकाश आईपीएस ने 23 नवंबर 2026 को दौसा जिले का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस थाना कोतवाली, सदर एवं वृत्ताधिकारी कार्यालय दौसा का निरीक्षण कर पुलिस व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही आमजन की परिवेदनाओं की जनसुनवाई कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

दौरा कार्यक्रम के तहत पुलिस महानिरीक्षक ने सर्वप्रथम पुलिस थाना कोतवाली, सदर दौसा एवं वृत्ताधिकारी कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पुलिस थानों की कार्यप्रणाली, अभिलेखों एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। उन्होंने पुलिसकर्मियों से संवाद कर पुलिसिंग व्यवस्था, कानून-व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण से संबंधित गतिविधियों की जानकारी ली।

इसके पश्चात पुलिस थाना सदर दौसा में जनसुनवाई आयोजित की गई। इसमें आमजन की समस्याओं एवं परिवेदनाओं को गंभीरता से सुना गया तथा संबंधित अधिकारियों को परिवादों पर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

इसके बाद पुलिस अधीक्षक कार्यालय दौसा में अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में दर्ज प्रकरणों, लंबित मामलों, अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की गई। आईजी ने प्रभावी पुलिसिंग, अपराधों की रोकथाम तथा लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

दौरा कार्यक्रम के अंतिम चरण में जिला प्रमुख, उप जिला प्रमुख एवं प्रधान तथा उपप्रधान के चुनाव के संबंध में कानून-व्यवस्था की समीक्षा की गई। चुनाव प्रक्रिया के दौरान शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर जिला पुलिस के अधिकारियों की उपस्थिति में विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई तथा पुलिस कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी, पारदर्शी एवं जनहितकारी बनाने पर जोर दिया गया।

**मीडिया प्रकोष्ठ, जिला दौसा**
📲Get App