🔥 TRENDING સબ ડિસ્ટ્રિક હોસ્પિટલ ઝાલોદમાં વિશ્વ એ... श्री नीरज गुप्ता सीनियर नेता बीजेपी सम... Trump, Xi, and Putin Issue Joint 'Decl... Nagaland Dear Lottery Results 20 Nov 2... Nagaland’s JHADC Winter Session Commen... Manipur Launches Digi‑SAPNE 3.0 Digita...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

जयपुर में पति ने रॉड से पत्नी की हत्या, तीन मासूम बच्चे दो दिन तक शव के पास बैठे

✍️ Reporter: Ajaruddin 🗓 31 Oct 2026, 08:30 AM 👁 76
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

राजस्थान की राजधानी जयपुर के प्रताप नगर में पति ने रॉड से पत्नी की हत्या कर दी, और तीन नन्हे बच्चे दो दिन तक उसके शव के पास रहे।

जयपुर के प्रताप नगर में बुधवार को पति ने रॉड से अपनी पत्नी के सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी ने अपने तीन नन्हे बच्चों के साथ दो दिन तक उसी कमरे में पत्नी के शव के पास ही रहा।

तीन बच्चों की उम्र क्रमशः तीन वर्ष, डेढ़ वर्ष और ढाई महीने है।

शुक्रवार सुबह आरोपी ने पुलिस कंट्रोल रूम में फोन कर हत्या की सूचना दी और बच्चों को कमरे में बंद कर फरार हो गया। बाद में पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर उसे गिरफ्तार कर लिया।

पड़ोसियों ने दो दिन तक बच्चों को खाना और दूध दिया, जबकि सबसे बड़ी बच्ची बार-बार अपने माता-पिता के बारे में पूछती रही।

इस त्रासदी के बाद पुलिस और बाल कल्याण समिति को बच्चों की देखभाल और सुरक्षित भविष्य के लिए त्वरित कदम उठाने की आवश्यकता है।
📲Get App