🔥 TRENDING रोहट वार्ड 9 में पंचायत समिति चुनाव मे... Avneet Kaur and Aneet Padda Set Weddin... Shah Rukh Khan’s Upcoming Film Set to... Ramayana Becomes First Non‑Sequel Film... PNB Chief Manager, 44, Attempts Suicid... Divyansh Clinches U12 Boys Singles Tit...
29 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

जयपुर मे ं आज से दो रुपए महंगी मिलेगी सीएनजी: टोरेंट कंपनी ने बढ़ाई कीमतें; दो महीन े में तीसरी बार की बढ़ोतरी

✍️ Reporter: Vipin Singhal 🗓 29 Nov 2026, 03:23 PM 👁 8
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
जयपुर मे ं आज सुबह से सीएनजी खरीदना महंगा हो गया। टोरेंट कंपनी ने शनिवार देर रात कीमतो ं मे ं 2 रुपए प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी की है। आज से लोगों को एक किलोग्राम पर 101.50 रुपए के बजाए 103.50 रुपए देन े होंगे।

सीएनजी प्रोवाइडर कंपनी टोरेंट कंपनी की ओर से बढ़ाई गई कीमत के बाद जयपुर समेत प्रदेश के दूसरे शहरों मे ं आमजन को पेट्रोल पंप और सीएनजी पंप से सीएनजी खरीदना महंगा हो गया है।

कंपनी की तरफ से जारी नई रेट लिस्ट के मुताबिक जयपुर में सीएनजी की 101.50 रुपए के बजाए 103.50 रुपए प्रति किलोग्राम की दर से मिलेगी।

जबकि कोटा, रावतभाटा और बार ां समेत अन्य शहरों में सीएनजी की दरें 105 से 106 रुपए प्रति किलोग्राम हैं।
📲Get App